विज्ञापन

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, उर्विल का तूफानी अर्द्धशतक

CSK vs LSG : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उर्विल पटेल ने तूफानी अर्द्धशतकीय पारी खेली. और इसने में जीत में बड़ी अहम भूमिका निभाई

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, उर्विल का तूफानी अर्द्धशतक
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants LIVE Score, CSK vs LSG IPL 2026 Cricket Match Live Updates

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026  में रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 5 विकेट से हार दिया. जीत के लिए 204 रनों का पीछा करते हुए संजू सैमसन (28) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (42) ने छोटी लेकिन तेज शुरुआत दी, लेकिन लखनऊ पर  प्रचंड प्रहार करने का काम किया उर्विल पटेल (65 रन, 23 गेंद, 3 चौके, 8 छक्के) ने किया, जिन्होंने सुनामी पारी से खेलकर संतुलन पूरी तरह से चेन्नई के पक्ष में कर दिया. उर्विल के बाद कार्तिक शर्मा (20 रन, 20 गेंद, 1 चौका) की तुलनात्मक धीमी बैटिंग से गति थोड़ी धीमी पड़ी और लखनऊ ने बढ़त बना ली, लेकिन मैच जिताकर लौटे शिवम दुबे (नाबाद 15 रन, 7  गेंद, 2 छक्के) और उत्तर प्रदेश के प्रशांत  वीर (18 रन, 12 गेंद, 2 छक्के) ने चार गेंद बाकी रहते हुए चेन्नई को जीत दिला दी.   लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद ने दो-दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया.

(SCORE BOARD)

पहली पाली में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में 203 रन बनाए. टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जोश इंग्लिस ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 77 रन जोड़े. मिचेल मार्श 10 गेंदों में 1 छक्के के साथ 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद इंग्लिस ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने निकोलस पूरन (1) और कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं. जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे.जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद टीम ने जल्द ही अपने विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि टीम ने 147 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए. इस बीच अक्षत रघुवंशी 18 रन बनाकर चलते बने. यहां से शाहबाज अहमद ने हिम्मत सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. हिम्मत 12 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 17 रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज को 2 विकेट हाथ लगे. नूर अहमद ने 1 विकेट अपने नाम किया.

मैच में खेलीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रहीं

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com