- PM Modi ने हैदराबाद में हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर शादी समारोह होने की सूचना मिलने पर अपना कार्यक्रम बदला
- विवाह समारोह में शामिल हजारों मेहमानों की असुविधा न हो, पीएम मोदी ने इसका विशेष ध्यान रखा और रूट बदला
- हेलीकॉप्टर से उतरने के बजाय उन्होंने सड़क मार्ग से लगभग अठारह किलोमीटर की दूरी तय की
PM Modi Hyderabad visit: हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी मानवीयता से सबका दिल जीत लिया. दरअसल, पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर जिस स्थान पर उतरना था, वहां पहले से ही एक शादी समारोह का कार्यक्रम तय था. लिहाजा, इस की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम में बदलाव कर दिया, ताकि विवाह समारोह में कोई बाधा न आए.
प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उनका हेलीकॉप्टर हाईटेक्स/एचआईसीसी (HiTex/HICC) मैदान में उतरना तय था. हालांकि, शहर पहुंचने पर उन्हें यह जानकारी मिली कि उसी स्थान पर बीआरएस एमएलसी एम.सी. कोटि रेड्डी के पुत्र जीत रेड्डी और कराईकल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लक्ष्मी सौजन्या का विवाह समारोह का आयोजन होने वाला है. इस विवाह के लिए लगभग 5,000 मेहमानों को काफी पहले ही निमंत्रण भेजा जा चुका था. प्रधानमंत्री के आगमन की वजह से उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल और घेराबंदी लागू होने से वर-वधू पक्ष के परिवारों और हजारों मेहमानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी. लिहाजा, पीएम मोदी ने अपना तय रूट से अलग रास्ता अपनाया.
सड़क के जरिए किया 18 किमी का सफर तय
विवाह समारोह और उसमें शामिल होने वाले हजारों लोगों की असुविधा को समझते हुए पीएम मोदी ने आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से न उतरने का फैसला लिया. इसके बाद हवाई यात्रा की जगह उन्होंने लगभग 18 किलोमीटर का सफर सड़क के रास्ते तय किया. उनके इस फैसले से विवाह की रस्में बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संपन्न हुई. पीएम मोदी के इस कदम ने परिवार को अंतिम समय में होने वाले परेशानियों और भारी तनाव से बचा लिया, जिसकी वजह से वे अपनी खुशियों को योजनानुसार मना सके.
यह भी पढ़ें- कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न
प्रधानमंत्री का यह फैसला उनके निजी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक में उनके मानवीय पहलू को उजागर करता है कि किस तरह एक नागरिक के जीवन के महत्वपूर्ण क्षण को प्रभावित होने से बचाने के लिए उन्होंने लंबा रास्ता चुनना. यह दिखाता है कि उनके लिए जनहित सर्वोपरि है.
यह भी पढ़ें- केरल में जीत के बाद भी CM के चयन को लेकर फंसी कांग्रेस, राहुल गांधी की पसंद केसी वेणुगोपाल: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं