विज्ञापन
8 hours ago

Vijay CM Oath Live Updates: तमिलनाडु की राजनीति आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ लेने के साथ ही तमिलनाडु के नए सीएम बन चुके हैं. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी पहुंचे थे. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और सरकार गठन का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई तक सदन में विश्वास मत साबित करने का निर्देश दिया गया है. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर सहित सहयोगी दलों ने इसे बदलाव और नई उम्मीदों की शुरुआत बताते हुए विजय को शुभकामनाएं दी हैं, जबकि तमिलनाडु की जनता अब नई सरकार से सामाजिक न्याय, विकास और पारदर्शी शासन की उम्मीद लगाए बैठी है.  शपथ समारोह से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ-

Vijay Oath Ceremony Live Updates:

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की तमिलनाडु सीएम को बधाई

विजय के सीएम पद की शपथ ग्रहण करने पर उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला भी तेज हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद कहा कि मैं विजय, टीवीके और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को हार्दिक बधाई देता हूं.

सीएम विजय ने डीएमके पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूर्व डीएमके सरकार पर राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के 'बोझ' तले दबाने का आरोप लगाया.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय को PM मोदी ने दी बधाई, केंद्र के सहयोग का दिया भरोसा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी. जोसेफ विजय को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: CM की शपथ लेते ही एक्शन में थलापति विजय, 200 यूनिट बिजली फ्री की

शपथ लेते ही तमिलनाडु के सीएम विजय एक्शन में दिख रहे हैं, सबसे पहले उन्होंने 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: एमस कीर्तना ने भी ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में आज विजय ने सीएम पद की शपथ ली, उनके शपथ लेने के बाद एस कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Vijay Oath Ceremony Live: टीके प्रभु ने ली मंत्री पद की शपथ

चेन्नई के इंडोर स्टेडियम में विजय ने तमिलनाडु सीएम पद की शपथ ली. इसके बाद उनकी सरकार के मंंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बने हैं.

Vijay Oath Ceremony Live: के.ए. सेंगोट्टैयन ने ली मंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में शामिल

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई में बन रही नई सरकार के दौरान के.ए. सेंगोट्टैयन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट का विस्तार आगे बढ़ता नजर आ रहा है और राज्य में नई सरकार की टीम धीरे‑धीरे पूरी होती जा रही है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: के.जी. अरुण राज ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के साथ नई सरकार के गठन के दौरान के.जी. अरुण राज ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: आधव अर्जुन ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में विजय नए सीएम बन चुके हैं, उनके बाद आधव अर्जुन ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तमिलनाडु में नई सरकार की शुरुआत

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ ही राज्य में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है. विजय के शपथ लेते ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय ने ली सीएम पद की शपथ

विजय ने तमिलनाडु सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई.

विजय के शपथ समारोह में सबसे पहले वंदे मातरम गाया गया

विजय के शपथ समारोह में सबसे पहले वंदे मातरम गाया, पूरा स्टेडियम एक सुर में वंदे मातरम को गाता नजर आया.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: मंच पर साथ दिखे राहुल और विजय

चेन्नई में विजय का शानदार शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिसमें हिस्सा लेने राहुल गांधी भी पहुंचे हैं. जैसे ही राहुल गांधी और विजय एक साथ मंच पर नजर आए. पूरा स्टेडियम सीटियों और तालियों की आवाजों से गूंज उठा.

Vijay Oath Ceremony Live: भाजपा नेताओं की मौजूदगी, शपथ समारोह में पहुंचे नैनार नागेंथ्रन और तमिलिसाई

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टीवीके प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रन और भाजपा नेता तमिलिसाई साउंडरराजन भी पहुंच गए हैं. उनके स्टेडियम पहुंचने के साथ ही समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है, जहां कुछ ही देर में विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Vijay Oath Ceremony Live: स्टेडियम में पहुंचे विजय, कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के मनोनीत सी. जोसेफ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंच गए हैं. यहां वे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनके स्टेडियम पहुंचने के साथ ही समारोह का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया है और अब सभी की निगाहें शपथ ग्रहण पर टिकी हुई हैं.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: शपथ समारोह के लिए स्टेडियम पहुंचे राहुल गांधी

विजय के शपथ समारोह के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी चेन्नई के इंडोर स्टेडियम पहुंच चुके हैं. जहां अब से थोड़ी ही देर में विजय तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेंगे.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: ‘सेक्युलर सरकार बनने से खुशी’, CPI(M) नेता बालाकृष्णन का बयान

चेन्नई में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य बालाकृष्णन ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक सेक्युलर सरकार का गठन हो रहा है, जिससे वे काफी खुश हैं. बालाकृष्णन ने यह भी कहा कि नई सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेगी और राज्य के लोगों के लिए सर्वोत्तम फैसले लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

Vijay Oath Ceremony Live: शपथ से पहले स्टेडियम पहुंचे विजय के माता‑पिता, बेटे के ऐतिहासिक पल के गवाह

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके पिता एसए चंद्रशेखर और मां शोभा चंद्रशेखर भी पहुंच गए हैं. अपने बेटे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देखने के लिए दोनों स्टेडियम में मौजूद हैं, जहां कुछ ही देर में विजय तमिलनाडु की कमान संभालेंगे. उनके परिवार की मौजूदगी से इस खास मौके का भावनात्मक महत्व और भी बढ़ गया है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचीं तृषा कृष्णन, शपथ समारोह में शामिल

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहुंचीं. यहां वे उस कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसमें विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. समारोह को लेकर स्टेडियम में पहले से ही तैयारियां पूरी हैं और कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी से माहौल खास बना हुआ है.

Vijay Oath Ceremony Live: तृषा कृष्णन भी शपथ समारोह के लिए पहुंची

विजय अब से थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे. उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी उनके शपथ समारोह के लिए पहुंची है.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय ने 9 मंत्रियों की सूची सौंपी, नई कैबिनेट का खाका तैयार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के मनोनीत सी. जोसेफ विजय ने राज्य में मंत्री बनाए जाने के लिए 9 नामों की सूची सिफारिश के तौर पर सौंपी है. इस सूची में एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तन शामिल हैं. इन नामों के साथ नई सरकार के गठन और कैबिनेट के स्वरूप की तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय, कुछ ही देर में लेंगे शपथ

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुके हैं, जहां वे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके स्टेडियम पहुंचने के साथ ही समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया है और अब सभी की नजरें शपथ ग्रहण पर टिकी हुई हैं.

Vijay Oath Ceremony Live: शपथ से पहले घर से निकले विजय, समारोह के लिए रवाना

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के मनोनीत विजय अपने निवास से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए हैं. विजय आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां पूरी, विजय के शपथ का मंच सजा

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सामने आए दृश्यों में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरी तैयारियां दिखाई दे रही हैं. यहीं पर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. स्टेडियम के भीतर और आसपास व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जबकि समारोह को लेकर माहौल भी उत्साह से भरा नजर आ रहा है.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय के सीएम बनने पर परिवार में खुशी, कजिन ने जताया आभार

चेन्नई में टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के मनोनीत विजय के शपथ ग्रहण से पहले उनके परिवार में खुशी का माहौल है. विजय की कजिन विमला ब्रिट्टो ने कहा कि परिवार बेहद खुश है और इस मौके पर वे समर्थकों और जनता का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान विजय को आशीर्वाद दें और मुख्यमंत्री के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हुए तमिलनाडु के लिए बेहतर काम करेंगे.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: विजय की शपथ के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तैयार

तमिलनाडु में विजय का शपथ समारोह आज हो रहा है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर से सामने आए दृश्यों में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज दिखाई दे रही है. यहीं पर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह को देखते हुए स्टेडियम के बाहर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है.

Vijay Oath Ceremony Live: शपथ समारोह के लिए चेन्नई में विजय के पोस्टर लगे

चेन्नई में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनके शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत होगी, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: विजय के शपथ पर DMK की प्रतिक्रिया, सरकार चलाने पर उठाए सवाल

चेन्नई में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस इलंगोवन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पहले शपथ ग्रहण शाम को होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इसे सुबह कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि करीब एक हफ्ते की कोशिशों के बाद विजय ने बहुमत जुटाया और अब शपथ ले रहे हैं, लेकिन वे सरकार को कैसे चलाते हैं और अपने वादों को कैसे पूरा करते हैं, यह देखना बाकी है. इलंगोवन ने संकेत दिया कि आने वाले समय में विजय सरकार के कामकाज पर कड़ी नजर रहेगी.

Vijay Oath Ceremony Live: शपथ से पहले कड़ी सुरक्षा, विजय के घर पहुंचा सुरक्षा काफिला

चेन्नई में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय के आवास पर शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विजय के घर के बाहर सुरक्षा बलों का काफिला तैनात किया गया है, जिससे पूरे इलाके में हलचल और चौकसी बढ़ गई है. आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय सरकार का क्या होगा अंजाम, सहयोगी पार्टियों की DMK के हाथ में लगाम

लंबे राजनीतिक संघर्ष और जटिल गठबंधन समीकरणों के बाद तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वीसीके और आईयूएमएल के अहम समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार करने वाली यह सरकार ऐसे सहयोगियों पर निर्भर है, जो अब भी डीएमके के करीब हैं, जिससे सत्ता की सियासत और दिलचस्प हो गई है. अब नजर इस बात पर है कि विजय गठबंधन की इस चुनौतीपूर्ण राजनीति को संभालते हुए स्थिर सरकार चला पाते हैं या नहीं.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: तमिलनाडु के सीएम बनने वाले विजय अपने पास रख सकते हैं ये महत्वपूर्व पोर्टफोलियो

  • तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि विजय नई सरकार में गृह, पुलिस और सामान्य प्रशासन जैसे अहम पोर्टफोलियो अपने पास रख सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा.
  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले पत्र को जमा करने के बाद विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए बुलाया. सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु में कैबिनेट बनाने के पहले चरण में विजय के साथ नौ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. समारोह से पहले मंत्रियों और विभागों की एक संभावित लिस्ट भी सामने आई है.
  • वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टैयन के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) संभालने की उम्मीद है, जबकि एन. आनंद को म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टफोलियो दिए जाने की संभावना है. सी.टी.आर. निर्मल कुमार बिजली विभाग का चार्ज ले सकते हैं.
  • आधव अर्जुन को स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पोर्टफोलियो दिए जाने की उम्मीद है, जबकि राज मोहन के आदि द्रविड़ वेलफेयर डिपार्टमेंट के मंत्री बनने की संभावना है. वी.एन.एस. मुस्तफा के नए कैबिनेट में माइनॉरिटी वेलफेयर संभालने की उम्मीद है.

एक घंटा इंतजार, हलवा-कॉफी से स्वागत, वीडियो कॉल... राज्यपाल से विजय की मुलाकात में क्या कुछ हुआ, Inside Story

तमिलनाडु में 5 दिन तक चली शंका-आशंका के बादल छंट गए हैं. विधानसभा चुनाव में अपने पहले ही दांव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली तमिलगा वेत्री कझगम यानी टीवीके के नेता विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन यहां तक पहुंचने की विजय की राह आसान नहीं रही. छोटे दलों की मान-मनुहार तो करनी ही पड़ी, राज्यपाल के यहां भी आसन जमाकर बैठना पड़ा. आइए बताते हैं राज्यपाल से मुलाकात में क्या कुछ हुआ. 

Vijay Oath Ceremony Live: तमिलनाडु में नया इतिहास रचेंगे विजय

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके साथ ही राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा. विधानसभा चुनाव में अपनी पहली ही कोशिश में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विजय की पार्टी ने छोटे दलों के साथ लंबी बातचीत के जरिए सरकार बनाने का रास्ता तैयार किया, जिसमें बीजेपी और एआईएडीएमके को सत्ता समीकरण से बाहर रखने की राजनीति भी अहम रही. तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शनिवार को विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: शपथ से पहले विजय के घर के बाहर हलचल

चेन्नई के नीलांकरई इलाके में टीवीके प्रमुख विजय के घर के बाहर से सामने आए वीडियो में शपथ ग्रहण से पहले के माहौल की झलक देखने को मिल रही है. विजय आज सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके चलते उनके आवास के बाहर गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय ने राज्यपाल को सौंपे समर्थन पत्र, सरकार गठन का दावा मजबूत

राजभवन के अनुसार, सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा समर्थन दिए जाने वाले पत्र भी राज्यपाल को सौंपे.

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony Live: राहुल गांधी चेन्नई रवाना, विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

दिल्ली से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे आज चेन्नई में आयोजित होने वाले विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. यह समारोह राज्य की नई सरकार के गठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जिसमें देशभर के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Vijay Oath Ceremony Live: विजय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई है. शपथ समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 10 मई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा. राजभवन के अनुसार, सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com