- रूपाली की शादी सतेंद्र से हुई, जिनकी मासिक आय 2.5 लाख रुपये है और पिता ने एक करोड़ रुपये खर्च किए
- पति सतेंद्र ने रूपाली से 50 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग की और शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना दी
- पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया और दहेज की मांग करते हुए रूपाली को परेशान किया
Wife Records Husband Secrets on Hidden Cam After He Refuses Marital Ties: 20 साल की उम्र में मेरी शादी सतेंद्र (बदला हुआ नाम) से हुई. मेरे पति मुंबई में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं, मंथली इनकम 2.5 लाख रुपये. पिता ने मेरी शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लेकिन, आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati) एमटेक करने वाले मेरे पति को यह 'दहेज' कम लग रहा था. दहेज में 50 लाख की मांग को लेकर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया.
पति मेरे पास नहीं आता था, शारीरिक संबंध भी नहीं बनाता था, कुछ बोलने पर दहेज की मांग की जाती. कई बार सतेंद्र की हरकतों को लेकर मुझे शक हुआ, ऐसे में मैंने आगरा वाले फ्लैट पर हिडन कैमरे लगवा दिए. उस कैमरे में कैद वीडियो को 21 जून 2025 को जब मैंने देखा तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई.
Hidden Camera Reveals Husband Secret: पिता ने शादी में एक करोड़ खर्च किए
मैं यानी रूपाली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली हूं. मेरा जन्म 1994 में हुआ था. पिता ने बड़े लाड़-प्यार से बड़ा किया और फिर मेरी शादी एटा के रहने वाले सतेंद्र से तय कर दी. 19 फरवरी 2024 को सतेंद्र और मैं शादी के बंधन में बंधे. मेरे पति सतेंद्र ने आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati) एमटेक किया था, वे मुंबई की एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और 2.5 लाख रुपये महीना कमाते थे. मेरे पिता ने शादी में अपनी क्षमता अनुसार एक करोड़ रुपये खर्च किए थे. जिसमें गिफ्ट, गहने, सामान, नगद और दावत समेत शादी में होने वाले सभी खर्च शामिल थे.
15 दिन में घर आता था पति
संबंध बनाने को कहती तो दहेज की मांग
मेरे बार-बार कहने पर पति सतेंद्र ने आगरा में एक फ्लैट खरीदा, जिसमें हम रहने लगे. इस दौरान मेरा ससुराल आना-जाना भी लगा रहा. सतेंद्र जब मुंबई से आते तो फ्लैट पर ही रुकते. लेकिन, मुझसे दूर ही रहते. मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने में उन्हें कोई रुचि नहीं थी. इससे में शारीरिक और मानिसक रूप से परेशान रहती. कुछ कहने पर 50 लाख के दहेज की मांग की जाती.
पति किराए पर बुलाता था लड़के
हमारी शादी को एक साल बीत चुका था. 2025 में मुझे पति सतेंद्र की हरकतों पर कुछ शक हुआ. इसके बाद मैंने अपने आगरा वाले फ्लैट में हिंडन कैमरे लगवा दिए. पति के वापस मुंबई जाने के बाद 21 जून 2025 को मैंने उन कैमरों के फुटेज देखे तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. मेरा पति लड़के के साथ था और उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था. जिससे मुझे पता चला कि वह किराए पर लड़के बुलाता था. वीडियो देखकर मैं सदमे में आ गई, मुझे समझ नहीं आया अब क्या करूं.
पति ने दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
मैनपुरी सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने NDTV को बताया कि पीड़िता महिला द्वारा की गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. महिला द्वारा जो भी साक्ष्य दिए जाएंगे, उनकी बारीकी से जांच कर कार्रवाई करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं