Dhenkanal Mobile Tower Protest: ओडिशा के ढेंकानाल शहर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पूर्व OSAP कॉन्स्टेबल ने नौकरी बहाली और कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए सरकारी मदद की मांग को लेकर टाउन थाना के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी की पहचान कामाख्यानगर थाना क्षेत्र के सोगर गांव निवासी रुद्र नारायण दास के रूप में हुई है. रुद्र ने सुनवाई न होने की स्थिति में गंभीर कदम उठाने की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस‑प्रशासन मौके पर पहुंच गया. ADM, सब‑कलेक्टर, SDPO सहित वरिष्ठ अधिकारी और फायर सर्विस की टीम स्थिति को संभालते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही.
2018 में भर्ती, ट्रेनिंग के दौरान बीमार पड़ने के बाद सेवा समाप्त
रुद्र नारायण दास वर्ष 2018 में OSAP में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे. बताया गया है कि ट्रेनिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रेस्ट दिया गया. स्वस्थ होने के बाद जब वे ड्यूटी पर लौटे, तो कथित तौर पर उन्हें सेवा से हटा दिया गया.
इलाज और रोजगार के लिए CM से राष्ट्रपति तक की गुहार
रुद्र का कहना है कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. नौकरी समाप्त होने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर राष्ट्रपति तक कई स्तरों पर गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.
‘सुनवाई नहीं हुई तो…' चेतावनी से प्रशासन सतर्क
टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं. अधिकारी रुद्र से संवाद कर रहे हैं और स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.
अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू प्रयास जारी
ADM, सब‑कलेक्टर, तहसीलदार और SDPO सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे. प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें : ग्वालियर में पाकिस्तानी साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल से 4 एजेंट गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, CM मोहन यादव ने दी बधाई; कहा- एक नई विकास यात्रा...
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को; गोटेगांव से CM मोहन ट्रांसफर करेंगे ₹1500-1500
यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसे के बाद नावों पर रोक; ग्वारीघाट-भेड़ाघाट में सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं