विज्ञापन

4 बच्चों की मां ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, 3 दिन पहले किसी और से की थी शादी, प्रेमिका रिश्ते में भाभी

Hardoi Woman Cuts Off Lover Private Part 3 Days After His Marriage: हरदोई में एक विवाहित प्रेमिका ने प्रेमी की शादी के तीन दिन बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. आरोपी महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है और चार बच्चों की मां है. उसके 20 साल के प्रेमी की 6 मई को शादी हुई थी.

4 बच्चों की मां ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, 3 दिन पहले किसी और से की थी शादी, प्रेमिका रिश्ते में भाभी
Hardoi Crime: Mother of 4 Attacks Lover in Hardoi After He Marries Someone Else.

Mother of 4 Attacks Lover in Hardoi After He Marries Someone Else: उत्तर प्रदेश के हरदोई में चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी का प्राइवेट ब्लेड से काट दिया. दोनों के बीच 4 साल से अवैध संबंध थे. प्रेमी के शादी करने से नाराज होकर विवाहित प्रेमिका ने वारदात को अंजाम दिया. लहूलुहान हालत में प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.  

दरअसल, यह हैरान करने वाली घटना हरदोई जिले पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव की है, जहां रहने वाले 20 वर्षीय सुधीर का पिछले चार साल से एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी महिला चार बच्चों की मां और रिश्ते में सुधीर की भाभी लगती है. उसकी ससुराल सवायजपुर में है. 6 मई 2026 को सुधीर की शादी जसमई खिलौना गांव में हुई थी. इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी तो वह आगबबूला हो गई.

Mother of 4 Attacks Lover in Hardoi After He Marries Someone Else.

Mother of 4 Attacks Lover in Hardoi After He Marries Someone Else.

अचानक प्रेमिका ने किया ब्लेड से हमला 

शनिवार 9 मई की दोपहर प्रेमिका ने सुधीर को बातचीत करने के बहाने से कुरसैली गांव बुलाया. जहां शादी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इस दौरान प्रेमिका ने अचानक ब्लेड निकालकर सुधीर के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया. इससे सुधीर घायल हो गया और जोर-जोर से चीखने लगा. वारदात के बाद आरोपी प्रेमिका फरार हो गई. चीख-पुकार सुनकर प्रेमी सुधीर के दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

घायल बोला- उसने खुद ही मिलने बुलाया था 

घायल सुधीर ने बताया कि बालामऊ की रहने वाली प्रेमिका से मिलने गया था. तीन-चार साल से हमारा संबंध चल रहा था. हाल ही में मेरी शादी हुई थी. उसने खुद ही मिलने को कहा था, मैंने कहा, आ जाओ, आ रहे हो तो. वो मिलने आई, कुछ देर बाद उसने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया. 

'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?

पुलिस बोली- कानूनी कार्रवाई करेंगे 

इस मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पाली थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

(हरदोई से मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com