विज्ञापन

बालीआंत मॉब लिंचिंग केस: CM माझी के आदेश पर क्राइम ब्रांच करेगी जांच, IIC का तबादला, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Baliant mob lynching: लोक सेवा भवन में शनिवार को हुई हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग में CM माझी ने घटना पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने क्राइम ब्रांच को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी जांच के निर्देश दिए, ताकि केस के सारे तथ्य सामने आ सके. CM ने कहा कि दोषियों पर ऐसी सख्त और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई हो कि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके.

बालीआंत मॉब लिंचिंग केस: CM माझी के आदेश पर क्राइम ब्रांच करेगी जांच, IIC का तबादला, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बालीआंत मॉब लिंचिंग केस: CM माझी के आदेश पर क्राइम ब्रांच करेगी जांच, IIC का तबादला, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AI Generated

Baliant mob lynching case: बालीआंत मॉब लिंचिंग केस में सरकार और पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. CM मोहन चरण माझी के आदेश पर अब क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच करेगी. वहीं, पुलिस की लापरवाही पर गाज गिराते हुए बालीआंत थाना IIC का तबादला और 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

ओडिशा के बालीआंत मॉब लिंचिंग केस में CM मोहन माझी ने क्राइम ब्रांच जांच के आदेश दिए. लोक सेवा भवन में हाई-लेवल रिव्यू के बाद उन्होंने ये निर्देश दिए. CM ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा. इधर, ओडिशा पुलिस ने IIC अनिल कुमार परिडा को UPD हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है. उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रश्मिता बेहेरा को नई IIC बनाया गया है. इसके अलावा, SI, ASI, OAPF जवान और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गा है. इसके अलावा, 2 होमगार्ड को नोटिस थमाया गया है. इस केस में अब तक 11 आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है.

सख्त कार्रवाई के निर्देश

दरअसल, लोक सेवा भवन में शनिवार को हुई हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग में CM माझी ने घटना पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने क्राइम ब्रांच को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी जांच के निर्देश दिए, ताकि केस के सारे तथ्य सामने आ सके. CM ने कहा कि दोषियों पर ऐसी सख्त और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई हो कि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके.

IIC को हटाया गया, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड  

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए भुवनेश्वर DCP ने बताया कि बालीआंत थाना IIC अनिल कुमार परिडा को अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट (UPD) हेडक्वार्टर, भुवनेश्वर अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह इंस्पेक्टर रश्मिता बेहेरा को नया IIC बनाया गया है. ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक SI, एक ASI, एक OAPF जवान और एक कॉन्स्टेबल को भी सस्पेंड किया गया है. दो होमगार्ड को नोटिस देकर सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

क्या हुआ था 7 मई को?  

7 मई को रामचंद्रपुर, बालीआंत थाना इलाके में 32 साल के GRP कॉन्स्टेबल सौम्य रंजन स्वैन की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि स्वैन और उनके साथी ओम प्रकाश राउत पर स्कूटर सवार दो महिलाओं ने छेड़छाड़ और टक्कर मारने का आरोप लगाया. महिलाओं का कहना था कि बाइक सवार दोनों ने आपत्तिजनक कमेंट किए और स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया.

‘गला दबाया, कपड़े फाड़े'  

एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि गिरने के बाद उसके साथ मारपीट की गई, गला दबाया गया, सिर पर मारा गया और कपड़े फाड़ दिए गए. आरोपी उसे बार-बार घसीटने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने स्वैन और राउत पर हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वैन को लोहे की रॉड से बांधकर बेरहमी से पीटते दिखाया गया. स्वैन को पहले बाल काटे और फिर कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. राउत को पुलिस ने बचाया, वह हिरासत में है.

यह भी पढ़ें- 'किसी को आपत्तिजनक लगने भर से क्राइम नहीं हो जाती कविता',  टीचर की 'बे-हया' नज्म पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में रेप की कोशिश का केस दर्ज किया है. मॉब लिंचिंग को लेकर अलग से हत्या का केस दर्ज हुआ है. कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को 6 और आरोपियों को पकड़ा. इसके साथ गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है. पहले 5 लोग गिरफ्तार हुए थे.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने अपनी संवेदनशीलता से जीता दिल, दूल्हा-दुल्हन और 5000 मेहमानों को न हो दिक्कत, इसलिए कार से चले 18 KM

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha News, Baliant Mob Lynching, Baliant Mob Lynching Case, Odisha News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com