विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2025

दिल्ली बिल्डर मर्डर: लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने करवाई हत्या, गैंग के 2 शूटर शुभम और शौकीन लखनऊ से गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में शूटर शुभम और शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. 

दिल्ली बिल्डर मर्डर: लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने करवाई हत्या, गैंग के 2 शूटर शुभम और शौकीन लखनऊ से गिरफ्तार
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गुत्‍थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस हत्‍या को अंजाम देने वाले आरोपी शूटर शुभम और शौकीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह दोनों कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के शूटर हैं. कपिल सांगवान अभी लंदन में है और उसके इशारे पर ही प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई थी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी. 

दिल्ली के पश्चिम विहार में 11 अप्रैल की सुबह फॉर्च्यूनर से जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल को गोलियों से भून दिया गया था. शूटरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की थी और दलाल का लहूलुहान शव उनकी फॉर्च्‍यूनर गाड़ी में मिला था. 

कपिल सांगवान की मंजीत महल से दुश्‍मनी

शुरुआती जांच में ही इस केस में दिल्ली के नामी गैंगस्टरों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई को कारण बताया गया था. साथ ही हत्‍या के बाद से गैंगस्‍टर कपिल सांगवान का नाम सामने आया था. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कपिल सांगवान की दिल्ली के गैंगस्‍टर मंजीत महल से पुरानी दुश्‍मनी है. मृतक राजकुमार की मंजीत महल गैंग से नजदीकी थी, जिसके कारण इस हत्‍या को अंजाम दिया गया. 

ब्रिटेन से फोन काॅल के बाद हत्‍या को दिया अंजाम 

कपिल सांगवान के शूटरों ने ब्रिटेन से एक फोन कॉल के जरिए इस हत्‍या को दिल्‍ली में मौजूद शूटरों ने अंजाम दिया था. गिरफ्तार दोनों शूटर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के शूटर हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sangwan, Property Dealer Murder, Kapil Sangwan Shooter Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com