दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या. (सांकेतिक फोटो)
- दिल्ली के नरेला थाना इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई
- मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के रूप में हुई है जो रोजाना जिम जाते थे
- घटना आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना इलाके में गुरुवार सुबह हुई, कारोबारी की मौके पर मौत हो गई
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है.घटना आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना इलाके की है. गुरुवार को एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह नरेला स्थित द जिम के बाहर कारोबारी को गोली मार दी गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रॉपर्टी कारोबारी हर रोज की तरह ही गुरुवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गया था. जिम के बाहर उसे गोली मार दी गई. मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के तौर पर हुई है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-गोलीबारी से दहला अमेरिका, मिनियापोलिस की बिल्डिंग में खूनी खेल- शूटर समेत 3 की मौत
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Murder, Delhi Property Dealer Murder, Narela Murder, Delhi Police