इस लंबे वीकेंड पर बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. इससे फिल्म प्रेमी असमंजस में फंस गए हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) गुरुवार, यानी रक्षा बंधन के दिन ही रिलीज होगी. दूसरी तरफ एक और बड़ी फिल्म - आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) उसकी प्रतिस्पर्धा में होगी. एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने उम्मीद जताई कि दर्शकों के मन में दोनों फिल्मों के लिए जगह होगी. उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा वीकेंड है और हमारे पास लगभग तीन से चार छुट्टियां हैं. मैं और आमिर प्रार्थना करते हैं कि दोनों फिल्में चलें." वीकेंड की छुट्टियां कल रक्षा बंधन से शुरू होंगी और सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ समाप्त होंगी.
पहली नज़र में, 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार चार बहनों के परेशान भाई के कैरेक्टर में हैं. ऐसा भाई जिसको खुद शादी करने से पहले बहनों की शादियों की व्यवस्था करनी है. 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की ऑस्कर विजेता 'हिट फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है. अक्षय के साथ चार नई को-एक्ट्रेस उनकी बहनों की भूमिकाओं में हैं. उनकी प्रेमिका के रोल में भूमि पेडनेकर हैं. 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के अलावा नागा चैतन्य और करीना कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हालांकि, दोनों फिल्मों की थीम करीब समान है. एक फिल्म का मूल भावनात्मक है और दूसरी कॉमिक है.
'लाल सिंह चड्ढा' अपने मूल शेड्यूल के अनुसार रिलीज़ होती तो बॉक्स ऑफिस क्लैश कभी नहीं होता. वीएफएक्स ने इस बड़ी फिल्म को कई बार रीशेड्यूल किया. इसकी पिछली रिलीज़ डेट में इसका मुकाबला यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' से हो रहा था. 'केजीएफ-चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया.
'रक्षा बंधन' या 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएंगे या नहीं, यह देखा जाना बाकी है. आमिर खान की ओर से 2015 में किए गए कमेंट और 'रक्षा बंधन' की लेखिका कनिका ढिल्लों के हाल ही के ट्वीट को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. बायकॉट के आह्वान के साथ दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया में तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ा.
अक्षय कुमार ने बायकॉट के आह्वान को लेकर एनडीटीवी से कहा, "ऐसा करने का कोई मतलब नहीं है. हम अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं ... कुछ लोग जो कह रहे हैं, ठीक है गुड लक."
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की स्क्रीन पर बहनों के रूप में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, स्मृति श्रीकांत और दीपिका खन्ना हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं