- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में पकड़े गए आरोपी रितिक पर बड़ा खुलासा
- सूत्रों के अनुसार, रितिक लॉरेंस गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव है
- पुलिस अभी रितिक से पूछताछ में जुटी हुई है, जल्द ही और हो सकते हैं खुलासे
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले का आरोपी ऋतिक पर बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋतिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, रैपिडो राइडर बनकर ऋतिक बॉलीवुड सितारों की रेकी कर रहा था. वो लॉरेंस गैंग को पॉश इलाकों के वीडियो भेजता था.
एक साल थे एक्टिव था रितिक
सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एक साल से एक्टिव था ऋतिक. वो पुलिस के रडार पर आने से बचने के लिए या फिर उसपर किसी को शक नहीं हो, रैपिडो राइडर बनकर हस्तियों की सुरक्षा की जानकारी जुटा रहा था. गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के आरोप में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से ऋतिक भी एक है. ऋतिक के अलावा रेहान और फूल सिंह नाम के दो आरोपी भी कोटा से गिरफ्तार किए गए थे.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
रैपिडो राइडर बनकर करता था रेकी
सूत्रों के अनुसार, किसी का ध्यान खींचे बिना मुंबई में घूमने के लिए ऋतिक रैपिडो राइडर होने का दिखावा करता था. अपने काम की आड़ में, वह उन पॉश इलाकों में रेकी करता था जहां बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं. सूत्रों के दावे के अनुसार, उसने इन जगहों के वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें लॉरेंस गैंग के सदस्यों को भेजा था. अंधेरी पूर्व में एक किराए के मकान में शिफ्ट होने से पहले, ऋतिक ने जुहू और गोरेगांव में कई महीने बिताए थे.
शक से बचने के लिए चली थी चाल
सूत्रों ने बताया कि जुहू में रहने के दौरान, शक से बचने और मुंबई में अपनी पहचान साबित करने के लिए उसने स्थानीय पते का उपयोग करके आधार कार्ड बनवाया था. जांचकर्ताओं को शक है कि डिलीवरी एजेंट और बाइक-टैक्सी राइडर के रूप में काम करने से उसे मशहूर हस्तियों, उनकी दिनचर्या और उनके आवास के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हुए बेरोकटोक घूमने का मौका मिला.
रहने के लिए मिल रहे थे रितिक को पैसे
सूत्रों ने बताया कि ऋतिक को अपना खर्च चलाने और मुंबई में रहने के लिए पैसे मिल रहे थे. उसे भविष्य में एक बड़ा काम सौंपने और इसके साथ ही बड़ी रकम कमाने का मौका देने का आश्वासन दिया गया था. जांचकर्ता अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की साजिश में उसकी कथित भूमिका उस आश्वासन से जुड़ी थी या नहीं. कोटा में ऋतिक की गिरफ्तारी के बाद, मुंबई में गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके को उजागर करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के लिए दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाए थे हथियार, पैसों के लालच में किया क्राइम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं