प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट में कांग्रेस पर बेहद तीखा और रणनीतिक हमला बोला है. उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस की आलोचना की बल्कि विपक्ष की राजनीति को लेकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी दिया. मोदी ने कांग्रेस को "परजीवी" बताते हुए आरोप लगाया कि वह विपक्ष के भीतर किसी दूसरे नेता या पार्टी को उभरने नहीं देना चाहती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में विपक्ष के युवा और प्रतिभाशाली सांसदों को अपनी बात रखने का मौका नहीं देती, क्योंकि वह सारी लाइमलाइट एक ही परिवार और एक ही नेतृत्व के इर्द-गिर्द रखना चाहती है. मोदी के इन बयानों को विपक्षी एकता पर सीधा राजनीतिक प्रहार माना जा रहा है. सवाल यह है कि क्या BJP अब कांग्रेस को सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी दल नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी कमजोरी के रूप में पेश करने की रणनीति पर काम कर रही है?
कांग्रेस नहीं, विपक्ष पर निशाना?
मोदी के भाषण का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए बार-बार विपक्ष के दूसरे दलों और नेताओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि संसद में कई प्रतिभाशाली विपक्षी सांसद अपनी बात रखना चाहते हैं, सरकार की आलोचना भी करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें आगे नहीं आने देती. जाहिर है यह टिप्पणी सीधे तौर पर उन क्षेत्रीय दलों के लिए संदेश मानी जा सकती है जो कांग्रेस के साथ मिलकर राजनीति कर रहे हैं. प्रधानमंत्री यह बताने की कोशिश करते दिखे कि विपक्ष की समस्या BJP नहीं, बल्कि कांग्रेस की कार्यशैली है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
#NDTVWorldSummit | PM @narendramodi's "failed product of Congress" jibe at Rahul Gandhi Pulling no punches during his keynote address at the summit, PM Modi said the Congress is a "parasite" that doesn't allow others to progress and was finding the grapes so sour once it lost power that it was bent on destroying the vine. #NDTVWorldSummit2026
— NDTV (@ndtv) October 22, 2026
'सारी लाइमलाइट खुद चाहती है कांग्रेस'
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि कोई दूसरा विपक्षी चेहरा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए. उनके मुताबिक कांग्रेस हर मंच पर खुद को केंद्र में रखना चाहती है और इसी कारण विपक्ष के दूसरे नेताओं को पर्याप्त राजनीतिक स्पेस नहीं मिलता. पीएम मोदी ने साफ कहा, "कांग्रेस को लाइमलाइट में सिर्फ एक चेहरे को ही रखना है. ऐसा करके वह विपक्ष के युवा सांसदों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है." राजनीतिक तौर पर यह संदेश समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी और अन्य क्षेत्रीय दलों की ओर इशारा करता दिखा, जिनकी अपनी क्षेत्रीय ताकत तो है लेकिन राष्ट्रीय विपक्ष की राजनीति में अक्सर कांग्रेस नेतृत्व को स्वीकार करना पड़ता है.
युवा सांसदों का मुद्दा क्यों महत्वपूर्ण?
प्रधानमंत्री ने खास तौर पर युवा सांसदों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के भीतर ऐसे कई सांसद हैं जो अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस संसद नहीं चलने देती ताकि कोई दूसरा चेहरा चर्चा में न आ जाए. यह हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि BJP लंबे समय से खुद को नई पीढ़ी और नए नेतृत्व का मंच बताती रही है. ऐसे में कांग्रेस को युवा नेताओं का रास्ता रोकने वाली पार्टी के रूप में पेश करना एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा सकता है.पीएम मोदी ने कांग्रेस के लिए एक बार फिर "परजीवी" शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी बन गई है जो किसी और को आगे बढ़ते नहीं देख सकती. यह सिर्फ एक राजनीतिक आरोप नहीं था, बल्कि कांग्रेस को विपक्षी दलों के लिए बोझ के रूप में चित्रित करने की कोशिश भी थी. पीएम मोदी का संदेश साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस जहां जाती है, वहां दूसरे राजनीतिक विकल्पों और नेतृत्व को कमजोर कर देती है.
ये भी पढ़ें: अरुणाचल में चीन से अब भी हो रहा आमना-सामना ! ITBP चीफ का बड़ा बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
परिवारवाद पर फिर प्रहार
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बार-बार अपने "फेल प्रोडक्ट" को लॉन्च करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितनी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से नहीं होती, उससे ज्यादा कोशिशें कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने में कर लेती है. पीएम मोदी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के बड़े-बुजुर्ग नेता भी इस बात को समझते हैं और अकेले में मिलकर अपना दर्द साझा भी करते हैं. जाहिर है यह हमला सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व पर नहीं था, बल्कि परिवारवाद बनाम लोकतांत्रिक नेतृत्व की पुरानी BJP लाइन को दोबारा स्थापित करने की कोशिश भी थी.
विपक्षी गठबंधन में दरार डालने की कोशिश?
मोदी के पूरे भाषण को देखें तो इसमें कांग्रेस की आलोचना से ज्यादा विपक्षी राजनीति का नैरेटिव नजर आता है. वह लगातार यह संदेश देते दिखाई दिए कि विपक्ष के भीतर लोकतंत्र नहीं है, कांग्रेस सहयोगियों को दबाती है और नए नेताओं को उभरने नहीं देती. यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में इस भाषण को विपक्षी दलों और कांग्रेस के बीच अविश्वास पैदा करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. BJP आने वाले चुनावी दौर में यह नैरेटिव मजबूत करना चाह सकती है कि कांग्रेस विपक्ष को एकजुट नहीं, बल्कि नियंत्रित करना चाहती है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं