विज्ञापन

32 साल पुराना वो गाना, 90s में अक्षय-रवीना पर गया था फिल्माया, उदित-अलका की आवाज में हुआ सुपरहिट, रीमिक्स वर्जन में कैटरीना ने मचाया धमाल

90 के दशक का वो गाना, जिसमें बारिश की बूंदों के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. ‘टिप टिप बरसा पानी’ आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार रेन सॉन्ग्स में शुमार है.

32 साल पुराना वो गाना, 90s में अक्षय-रवीना पर गया था फिल्माया, उदित-अलका की आवाज में हुआ सुपरहिट, रीमिक्स वर्जन में कैटरीना ने मचाया धमाल
रवीना-अक्षय पर फिल्माए गए इस गाने को कैटरीना ने भी बनाया सुपरहिट

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिनका जादू सालों बाद भी कम नहीं होता. बारिश, रोमांस और शानदार संगीत का जिक्र हो, तो 90 के दशक का एक गाना आज भी लोगों को याद आता है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मोहरा' के सुपरहिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी' की. साल 1994 में रिलीज हुए इस गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ने ऐसा जादू चलाया कि यह हिंदी सिनेमा के यादगार रोमांटिक गानों में शामिल हो गया. उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज, आनंद बख्शी के बोल और विजू शाह का संगीत इस गाने की खासियत बने. बारिश में पीली साड़ी पहने रवीना टंडन का अंदाज दर्शकों के दिलों में बस गया. आज भी जब 90 के दशक के लोकप्रिय गानों की बात होती है, तो ‘टिप टिप बरसा पानी' का जिक्र जरूर होता है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सालों बाद इसे नए अंदाज में भी पर्दे पर उतारा गया.

अक्षय-रवीना की जोड़ी और फिल्म ‘मोहरा' की कहानी

‘टिप टिप बरसा पानी' फिल्म ‘मोहरा' का हिस्सा था, जिसका निर्देशन राजीव राय ने किया था. 1 जुलाई 1994 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी विशाल अग्निहोत्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी भाभी और उसके साथ हुए अपराध का बदला लेने के लिए अपराधियों की हत्या कर देता है. जेल से निकलने के बाद उसे एक ऐसे मिशन पर लगाया जाता है, जिसके पीछे छिपी साजिश का उसे धीरे-धीरे पता चलता है. अक्षय कुमार ने फिल्म में ईमानदार पुलिस अधिकारी अमर सक्सेना का किरदार निभाया था, जबकि रवीना टंडन पत्रकार रोमा सिंह बनी थीं.

ये भी पढ़ें: 90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर, कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज में बना एवरग्रीन

फिल्म में एक्शन और सस्पेंस के साथ संगीत भी दर्शकों के आकर्षण का बड़ा कारण बना. ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और ‘ना कजरे की धार' जैसे गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. लेकिन ‘टिप टिप बरसा पानी' की बात ही अलग थी. अक्षय और रवीना की केमिस्ट्री ने इसे खास पहचान दिलाई. 

कैटरीना कैफ ने भी रीक्रिएट किया गाने का जादू

‘टिप टिप बरसा पानी' की लोकप्रियता केवल 90 के दशक तक सीमित नहीं रही. साल 2021 में आई फिल्म ‘सूर्यवंशी' में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया. इस बार अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नजर आईं. नए वर्जन में ओरिजिनल गाने की पहचान बरकरार रखते हुए म्यूजिक और फिल्मोग्राफी को आज के दौर के हिसाब से तैयार किया गया. कैटरीना के डांस और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया.

1994 की ब्लॉकबस्टर मोहरा 

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘मोहरा' 1994 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 12.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया. फिल्म की सफलता में इसके म्यूजिक का भी अहम योगदान रहा. 

ये भी पढ़ें: 46 साल पुराना वो गाना, जिसमें 16 बरस की हीरोइन, 17 बरस का हीरो, बाली उम्र में इश्क होने पर गाते हैं लोग, किशोर-लता ने बनाया था कल्ट

तीन दशक से ज्यादा समय बीतने के बावजूद ‘टिप टिप बरसा पानी' की लोकप्रियता कायम है. उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज, रवीना टंडन का यादगार अंदाज और अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री ने इस गाने को ऐसा बनाया कि इसका जादू आज भी बरकरार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Raveena Tandon, Katrina Kaif, Mohra, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com