विज्ञापन

'चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई', आजम-अखिलेश मुलाकात के बाद UP के कई जिलों में लगे पोस्टर, PICS

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ यूपी के कई शहरों में पोस्टर लगे हैं. किसी पोस्टर के जरिए परिवारवाद तो किसी के जरिए माफियाओं से संबंध को लेकर बड़ा दावा किया गया है.

'चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई', आजम-अखिलेश मुलाकात के बाद UP के कई जिलों में लगे पोस्टर, PICS
लखनऊ के पीजी कॉलेज चौराहे पर लगा अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर.
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले पोस्टरों के जरिए राज्य की राजनीति गरमा रही है. गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. शुक्रवार सुबह जब यूपी के लोग अलग-अलग शहरों में सड़कों पर निकले तो प्रमुख चौराहों पर लगे पोस्टर देख हैरान रह गए. ये पोस्टर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे हैं. इन पोस्टरों के जरिए अखिलेश पर तंज भी किया गया है. पोस्टरों में रचनात्मकता भी खूब दिख रही है. नारों की तुकबंदी के साथ-साथ फोटो में भी खूब प्रयोग किया गया है. 

अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर 

लखनऊ में नेशनल पीजी कॉलेज क्रॉसिंग के पास अखिलेश यादव के खिलाफ एक बड़ा पोस्टर लगा है. जिसमें अखिलेश की गोल टोपी वाली तस्वीर लगी है. तस्वीर में अखिलेश के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी की तस्वीरें भी है. इस पोस्टर पर नारा लिखा है- चाय, समोस रसमलाई सारे माफिया अपने भाई. 

लखनऊ ही नहीं यूपी के 15 जिलों में लगे पोस्टर

केवल लखनऊ ही नहीं यूपी के 15 जिलों में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर नजर आए. लखनऊ के अलावा बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, बस्ती, हरदोई, सीतापुर समेत यूपी के 15 जिलों में पोस्टर लगे हैं. पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें लगी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टर पर लिखा- ‘सपाइयों का क्या भरोसा, चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई'. शहरों में लगे पोस्टर में 2013 की यूपी-पीसीएस भर्ती परीक्षा का भी जिक्र.

शहरों में लगे पोस्टर में 2013 की यूपी-पीसीएस भर्ती परीक्षा का भी जिक्र किया गया है. पोस्टर में 86 में से 56 भर्तियां जाति विशेष के लोगों की होने का दावा किया गया है. सपा पर निशाना साधते हुए पोस्टर में लिखा- ‘रसगुल्ला और रसमलाई, एक जाति की सत्ता आई'.

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टरों के जरिए सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है. पोस्टर पर लिखा- ‘दाल चावल और अचार, पार्टी मतलब एक परिवार'. पोस्टर में अखिलेश की इफ्तार पार्टी और सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र है. इस पोस्टर पर लिखा- ‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी', सपा राज की असल कहानी.

यह भी पढ़ें - आजम थे, हैं और रहेंगे... रामपुर से अखिलेश यादव का संदेश, मुस्लिम नेता की सीट पर साधी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Poster, Akhilesh Yadav Poster Controversy, Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com