Food Ratio Calculator: खाना खाते समय आपकी थाली में कौन-कौन सी चीजें होती हैं. दाल, सब्जी, रोटी, चावल तो हर भारतीय घर की थाली में होते है. इसके अलावा अचार, पापड़, चटनी और सलाद मिल जाए तो सोने पर सुहागा. पर क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में कौन सी चीज किस अमाउंट में होनी चाहिए? अगर नहीं तो न्यूट्रिशनिष्ट ऋजुता दिवेकर से जान सकते हैं. ऋजुता दिवेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खाने के प्रपोर्शन पर एक वीडियो शेयर किया है.
पाचन शक्ति बढ़ाने और गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए रोज करें ये 5 योग आसान
खाने के लिए उल्टी गिनती का फार्मूला:
ऋजुता दिवेकर की सलाह है कि डाइटिंग या परहेज के समय भी खाने की थाली में पर्याप्त दाल, रोटी, चावल, सब्जी और दूसरी चीजें होनी चाहिए. कौन सी चीज कितनी मात्रा में होनी चाहिए इसके लिए ऋजुता दिवेकर ने 3:2:1 का फॉर्मूला सुझाया है यानी कि इस उल्टी गिनते के रेशियो में आपको अपनी थाली को मैनेज करना है. खाने की थाली का आधा हिस्सा यानी कि 50 प्रतिशत रोटी, अनाज या चावल का होना चाहिए. सब्जी, दाल जैसी चीजों का हिस्सा 35 परसेंट और अचार, पापड़, चटनी या सलाद का हिस्सा 15 परसेंट होना चाहिए. इस रेशियो में रोज खाना खाया जाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Thyroid और Diabetes वाले इन 5 कारगर टिप्स को अपनाकर घटाएं अपना Body Fat, कंट्रोल में रहेगी बीमारी
क्या होते हैं फायदे;
ऋजुता दिवेकर ने अपनी पोस्ट में इस मात्रा में खाना खाने के फायदे भी बताए हैं, जिसके मुताबिक इस तरह खाना खाने से:
- मन को पूरी संतुष्टि मिलती है.
- इस तरह की थाली आंखों और टेस्ट बड्स को संतुष्टि देती है.
- शरीर को पूरा पोषण मिलता है साथ ही डाइजेशन बेहतर होता है.
- कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
- मन को खाने से संतुष्टि मिलती है तो आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और लाइट महसूस करते हैं.
यहां देखें पोस्ट:
क्या आपके लिए भी न्यूट्रिशनिष्ट के बताए ये टिप्स काम कर रहे हैं हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.ो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं