- हाई यूरिक एसिड के लिए अजवाइन को कारगर माना जाता है.
- औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का स्वाद खाने में थोड़ा कड़वा होता है
- यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है.
Carom Seeds Benefits For Uric Acid: यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें? यह सवाल इससे पीड़ित लोगों के मन में खटकता होगा. हालांकि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय मौजूद हैं लेकिन इंटरनेट पर इतने सारे विकल्प हैं कि कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. ऐसे में एक बेस्ट घरेलू उपचार पर भरोसा करने के लिए उसे आजमाना बहुत जरूरी है. हाई यूरिक एसिड के लिए अजवाइन को कारगर माना जाता है. अजवाइन रसोई में मौजूद एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि हमारी कई बीमारियों का इलाज भी करता है. औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का स्वाद खाने में थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन शरीर के लिए इसके अनगिनत फायदे हैं.
माना जाता है कि अजवाइन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, वसा, खनिज, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, आयरन और नियासिन भी होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं. यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. खाने में अजवाइन का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. अजवाइन खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं. खासकर हममें से जो नियमित रूप से पाचन समस्याओं से पीड़ित हैं. पेट की खराबी को ठीक करने के अलावा अजवाइन के कई फायदे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूरिक एसिड रोगियों के लिए कैसे फायदेमं है अजनाइन जानें!
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में रख सकता है. आप अजवायन के बीजों का पानी बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इन्हें भून भी सकते हैं. अजवायन के सेवन से अर्थराइटिस में हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है.
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात को खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवायन गर्म पानी के साथ लेने से जोड़ों का दर्द दूर करने में मदद मिल सकती है. अजवायन के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं. एक कप पानी में 1 चम्मच अजवायन उबालें और इस काढ़े को दिन में दो बार पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिल सकती है.
अजवाइन के अन्य चमत्कारिक फायदों की लिस्ट:
अजवाइन के बीज एसिडिटी के खिलाफ सबसे अच्छे उपाय माना जाता है. खासकर जब अदरक पाउडर और जीरा के साथ लिया जाता है. पेट फूलना ठीक करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा काम कर सकती है.
अजवाइन के बीज के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों में से एक यह है कि अजवाइन का पानी शरीर से बलगम को साफ करता है और सर्दी और खांसी से राहत दिला सकता है. इसके अलावा यह ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के इलाज में भी मदद कर सकता है.
अजवाइन का पानी अपच के कारण होने वाले आंतों के दर्द का इलाज करता है और लीवर और किडनी की खराबी से भी छुटकारा दिला सकता है.
गर्मियों में डायबिटीज रोगी अपने हाई ब्लड शुगर पर इन 5 तरीकों से लगाएं लगाम, फिर नहीं होगी दिक्कत
रोजाना खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से शरीर की चर्बी कम हो सकती है और वजन कम करने में मदद मिलती है. वजन घटाने के लाभों को प्राप्त करने के लिए आप हर सुबह खाली पेट 1 चम्मच अजवाइन का सेवन भी कर सकते हैं.
अजवाइन के बीज दांतों के दर्द को ठीक करने के लिए सिद्ध हुए हैं. जैतून के तेल और पानी में मिलाकर अजवाइन का तेल दांत दर्द और मुंह की दुर्गंध के लिए एक बेहतरीन रामबाण औषधि मानी जाती है.
अजवाइन के बीजों को गुनगुने पानी में पीसकर शरीर के प्रभावित हिस्सों पर लगाने से फोड़े और खुजली से छुटकारा मिल जाता है.
अजवायन के पानी का एक और स्वास्थ्य लाभ यह है कि ठंडे अजवाइन के पानी का इस्तेमाल खुजली वाली आंखों को साफ करने के लिए धोने के लिए किया जा सकता है.
अजवायन एक तंत्रिका टॉनिक के रूप में काम करती है और मासिक धर्म के दौरान नसों को आराम देने के लिए उपयोग की जाती है. पीरियड क्रैम्प्स को कम करती है.
What is Thalassaemia? | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं