- मखाना पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है.
- यह कई कमाल के स्वास्थ्य लाभों से भी भरा हुआ है.
- मखाना में कई ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं.
Why Makhana Beneficial For Male: मखाना न सिर्फ पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि यह कई कमाल के स्वास्थ्य लाभों से भी भरा हुआ है. मखाना में कई ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं. मखाना एक ऐसा फूड है, जिसे आप कहीं भी, कभी भी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. मखाने न सिर्फ टेस्टी और लाइट होते हैं, बल्कि ये हेल्दी भी होते हैं. मखाने के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Makhana) कई हैं. माना जाता है मखाना पुरुषों में स्पर्म काउंट (Sperm Count In Male) को बढ़ाने में मदद करता है. वहीं मखाना पुरषों में टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है. मखाना खाने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.वैसे तो मखाना हर किसी के लिए फायदेमंद है, लेकिन पुरुष मखाना खाएं, तो ये उनके लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है? मखाना पुरुषों में यौन समस्याओं (Sexual Problems) को दूर करने में मददगार माना जाता है. पुरुषों को हर रोज एक मुठ्ठी मखाना खाने की सलाह दी जाती है. यहां पुरुषों के लिए मखाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में बताया गया है.
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है सिंघाड़ा, ब्लड शुगर लेवल में करता है तेजी से सुधार
पुरुषों के लिए मखाना के 5 अद्भुत फायदे | 5 Amazing Benefits Of Makhana For Men
1. मसल्स बिल्ड करने में मददगार
मखाना में काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. मखाने का रोजाना सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो बिना वजन बढ़ाए हुए बॉडी बनाना चाहते हैं. अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो मखाना का सेवन जरूर करें. वर्कआउट के बाद इसे पोस्ट वर्कआउट डाइट में भी शामिल कर सकते हैं. आप रोजाना स्नैक्स के तौर पर 1 मुठ्ठी मखाना खा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस ठंडे मौसम में जुकाम और खांसी से बचाव के लिए सुरक्षा कवच हैं ये 8 फल, कम लेकिन डेली खाएं
2. स्पर्म काउंट को बढ़ा सकता है मखाना
पुरुषों में इंफर्टिलिटी यानी बांझपन के मामले इस समय तेजी से बढ़े हैं। इसका एक कारण तो यह है कि दुनियाभर में पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी खराब हो रही है और स्पर्म काउंट घट रहा है। इसके कारण बहुत सारे शादी-शुदा पुरुष पिता बनने से विंचित रह जाते हैं. अच्छे स्पर्म काउंट और हेल्दी स्पर्म के लिए आपको रोजाना मखाना खाना चाहिए.
3. बढ़ाता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन
माना जाता है कि मखाना के सेवन से पुरुषों के शरीर में टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन का उत्पादन बढ़ सकता है. पुरुषों में होने वाले सभी शारीरिक बदलावों में इस हार्मोन की बड़ी भूमिका होती है. टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पुरुषों के यौन जीवन में बड़ी भूमिका रखता है. इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सतका है. मखाना का रोजाना सेवन कर टेस्टेस्टोरेन हार्मोन लेवल को बढ़ाया जा सकता है.
4. नपुंसकता को करेगा दूर
मखाना पुरुषों में इस यौन समस्या को दूर करने में मददगार माना जाता है. नपुंसकता के कई कारण हो सकतते हैं. कई बार ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के कारण भी ऐसी समस्या होती है, लेकिन मखाने का रोजाना सेवन करने से ये सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं. मखाना से आपको ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने में भी मदद मिल सकती है.
इस वजह से डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है लौंग, अच्छे स्वास्थ्य का है खजाना
5. यौन इच्छा बढ़ाने में मददगार
मखाना खाने से यौन इच्छा को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. जो पुरुष कमजोर कामुक्ता से जूझ रहे हैं वह अपनी डाइट मखाना शामिल कर सकते हैं. एक वैज्ञानिक जर्नल में छपे एक शोध में बताया गया है कि रोजाना मखाना खाने से पुरुषों की कामुकता में बढ़ोत्तरी हो सकती है और उनकी कई तरह की यौन समस्याएं भी दूर हो सकती है.
Ashwagandha: जानें अश्वगंधा खाने के फायदे और नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं