- बादाम को ब्रेन फूड कहा जाता है, इसे खाने से दिमाग तेज होता है.
- बादाम के अलावा ये फूड्स भी दिमाग और याददाश्त को तेज कर सकते हैं.
- Increase Memory Power: हम ऐसे ही फूड्स की लिस्ट यहां शेयर कर रहे हैं.
Foods That Sharpen Your Brain: अच्छी याददाश्त और तेज दिमाग हर कोई चाहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पाने के लिए आपको क्या करना है? किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना है. इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. मेमोरी पावर बढ़ाने के तरीके आपकी डाइट से होकर ही गुजरते हैं. सही फूड को डाइट में शामिल कर आप तेज दिमाग पा सकते हैं. बच्चों के लिए भी ये काफी कारगर हैं. अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आपको फल और हरी सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही ओमेगा -3 फैटी एसिड, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड को आहार में शामिल करना चाहिए. बादाम को ब्रेन फूड कहा जाता है, इसे खाने से दिमाग तेज होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के अलावा और कौन से फूड्स हैं जो आपकी दिमाग और याददाश्त को तेज बना सकते हैं. हम ऐसे ही फूड्स की लिस्ट यहां शेयर कर रहे हैं.
दिमाग तेज करते हैं ये फूड्स | These Foods Sharpen The Mind
1) अलसी और कद्दू के बीज
कद्दू और अलसी के बीज को भी दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माना जाता है. कद्दू और अलसी के बीजों में जिंक के साथ ही मैग्नीशियम, विटामिन बी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे मानसिक क्षमताएं विकसित होती हैं और याददाश्त भी तेज होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2) अखरोट
बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट भी बादाम की ही तरह दिमाग के लिए सुपर फूड माना जाता है. अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और पॉलीफेनोलिक कंपाउंड्स से भरपूर होता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स दोनों को ही बेहद अहम ब्रेन फूड माना जाता है क्योंकि ये दोनों ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं.
3) ब्रोकली
ब्रोकली में फ्लेवोनोइड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई, आयरन के साथ कॉपर जैसे अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं.
खाली चिलचिलाती गर्मी से ही नहीं बचाएंगी, पेट की चर्बी और एक्स्ट्रा बॉडी फैट भी घटाएंगी ये 2 चीजें
4) सीड्स
सीड्स विटामिन ए, के, सी, बी 6, ई, मैंगनीज, कैल्शियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी याददाश्त को बढ़ाने में मददगार होते हैं. चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज और खरबूजे के बीज ऐसे ही कुछ सीड्स हैं जो दिमाग को तेज बनाने में मदद करते हैं.
5) काजू
काजू भी याददाश्त तेज बनाने में मदद करता है. पॉली-सैचुरेटेड और मोनो-सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होने की वजह से ये मस्तिष्क की कोशिकाओं के उत्पादन के लिए ये अहम है और इससे मानसिक क्षमता का विकास होता है.
What is Thalassaemia? मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं