- हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है.
- बॉडी फंक्शन को ठीक से चलाने के लिए पर्याप्त पानी पीने की जरूरत होती है.
- रोजाना आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए.
What Foods To Eat For Hydration: हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. इसलिए अपने बॉडी फंक्शन को ठीक से चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है. रोजाना आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. यह न केवल हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि हमारे मेटाबॉलिज्म के लिए भी काम करता है. कम पानी पीने से हमारे पाचन और ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है, लेकिन कभी-कभी हम पर्याप्त पानी नहीं पी पाते हैं खासकर सर्दियों के मौसम में क्योंकि सर्दियों में प्यास का अनुभव अन्य मौसमों की तुलना में कम होती है, लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आप कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं जो शरीर में पानी की जरूरत को पूरा करेंगे.
हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन हैं ये फूड्स | These Foods Are Best For Hydration
1. केले का नियमित सेवन करें
केले में कई विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटैशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इलेक्ट्रोलाइट्स की तरह काम करते हैं और हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसलिए नियमित रूप से केले का सेवन हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मददगार होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पिएं दूध
दूध का ज्यादातर भाग पानी होता है. इसके साथ ही दूध में कई विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ फैट भी पाया जाता है. दूध का सेवन आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है.
3. टमाटर खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है
माना जाता है कि टमाटर का सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है क्योंकि इसमें लगभग 94% पानी होता है. इसे हम सुबह सलाद या अंकुरित अनाज के रूप में भी खा सकते हैं. टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसलिए अगर हम टमाटर का सेवन करते रहें तो यह हमारे स्वास्थ्य और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए काफी कारगर होता है.
4. नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है
नारियल पानी आपके शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है क्योंकि इसमें ढेर सारे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. यह हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है. इसलिए हमें सर्दियों में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करते रहना चाहिए.
थायराइड फंक्शनिंग को बेहतर करने और इस ग्रंथि की पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
5. पालक
पालक में कैलोरी कम होती है लेकिन पानी की मात्रा काफी होती है. यह विटामिन और खनिज और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है. इसके सेवन से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है. इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खासकर सर्दियों में पालक का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं