- गर्मियों में दही का सेवन आपके लिए चमत्कार कर सकता है.
- दही वजन घटाने के लिए नेचुरल उपाय के तौर पर काम कर सकता है.
- दही में मौजूद प्रोटीन मसल्स टिश्यू को बनाने और मरम्मत के लिए जरूरी है.
Easy Way To Lose Weight: गर्मियों में दही का सेवन किया जाना जरूरी है. दही के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है. यह एक वर्सेटाइल फूड है जिसे ब्रेकफास्ट, मिठाई या भोजन के रूप में भी खाया जा सकता है. दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वेट लॉस जर्नी (Weight Loss Journey) पर हैं. दही आपके वजन घटाने के लक्ष्यों को पाने में मदद कर सकता है. अगर आप कुछ किलो कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो गर्मियों में दही का सेवन आपके लिए चमत्कार कर सकता है. बशर्ते आपको इसका इस्तेमाल करना आना चाहिए. वजन घटाने के घरेलू उपाय से लेकर फास्ट वेट लॉस टिप्स (Fast Weight Loss Tips) तक आप कुछ भी अपनाने के लिए तैयार हैं तो पहले अपनी डाइट से शुरू करें. दही वजन घटाने के लिए नेचुरल उपाय (Natural Remedy For Weight Loss) के तौर पर काम कर सकता है. यहां जानें फैट कम करने में दही कैसे मददगार है.
वजन घटाने के लिए दही के फायदे | Benefits Of Curd For Weight Loss
1) प्रोटीन से भरपूर
दही प्रोटीन से भरपूर होता है. प्रोटीन मसल्स टिश्यू को बनाने और मरम्मत के लिए जरूरी है और यह आपको भोजन के बाद तृप्त और संतुष्ट महसूस करने में भी मदद करता है. इसका मतलब है कि आप पूरे दिन अनहेल्दी चीजें कम खाएंगे, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती थी. इसके अलावा, प्रोटीन से भरपूर डाइट को मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पूरे दिन अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करने के लिए जानी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2) लो कैलोरी
दही का एक और फायदा यह है कि इसमें कैलोरी कम होती है. एक सर्विंग में कम से कम 60-80 कैलोरी हो सकती है. यह दही उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी दही एक ही तरह से नहीं बनाए जाते हैं और कुछ शुगर और कैलोरी से भरे हो सकते हैं.

दही की एक सर्विंग में कम से कम 60-80 कैलोरी हो सकती है. Photo Credit: iStock
3) प्रोबायोटिक्स
दही में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. प्रोबायोटिक्स को पाचन में सुधार और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है और वे वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि प्रोबायोटिक्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
शराब की लत छोड़ने और अपनी बॉडी को अल्कोहल डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर नुस्खे
4) ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मददगार
वजन घटाने के लिए हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना जरूरी है. जब आपका ब्लड शुगर लेवल अस्थिर होता है, तो आप शुगर और हाई कार्ब वाले फूड्स के लिए लालसा का अनुभव कर सकते हैं, जो वजन बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं. दही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन है, जिसका अर्थ है कि यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि नहीं करता है.
5) कैल्शियम का सेवन बढ़ाता है
कैल्शियम एक जरूरी खनिज है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. यह फैट को मेटाबॉलाइज करता है और वजन घटाने में भी भूमिका निभाता है. दही कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है. अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग अधिक कैल्शियम का सेवन करते हैं उनका वजन कम होने की संभावना अधिक होती है.
गर्मियों में शरीर से आती दुर्गंध की वजह से दूर भागते हैं लोग, तो आज से ही अपनाएं ये ट्रिक्स
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं