विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2025

काश! एक सेकेंड की हो जाती देर... दिल्ली के कालकाजी में बाइक के ऊपर कैसे गिरा पेड़, CCTV फुटेज में देखिए सबकुछ

कालकाजी में जिस समय ये पेड़ गिरा उस दौरान वहां कुछ और कार सवार भी मौजूद थे. हालांकि, इस हादसे में बाइक सवार के अलावा कोई और हताहत नहीं हुआ है.

काश! एक सेकेंड की हो जाती देर... दिल्ली के कालकाजी में बाइक के ऊपर कैसे गिरा पेड़, CCTV फुटेज में देखिए सबकुछ
दिल्ली के कालकाजी में हुए हादसे की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
  • दिल्ली के कालकाजी में बारिश के कारण नीम का पेड़ गिरकर बाइक सवार पिता और बेटी को घायल कर दिया है.
  • घटना हंसराज सेठी मार्ग के ए ब्लॉक के पास हुई जहां पेड़ धीरे-धीरे एक तरफ झुकता हुआ गिरा था.
  • सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार पेड़ के नीचे आने से पहले संभलने का मौका नहीं मिला था.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कालकाजी में बाइक सवार शख्स पर पेड़ के गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से कालकाजी में हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से नीम का ये पेड़ एक तरफ झुका हुआ है. वाहन चालक पेड़ के पास से लगातार गुजर रहे हैं. इसी बीच पेड़ धीरे-धीरे एक तरफ गिरने लगता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसी दौरान बाइक सवार शख्स वहां से गुजरता है. लेकिन इससे पहले की वह पेड़ के सामने से आगे निकल पाता पेड़ उसके ऊपर गिर जाता है. पेड़ एकाएक ऐसे गिरा की बाइक सवार शख्स को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस पेड़ की चपेट में दूसरे वाहन भी आए हैं लेकिन इस घटना में बाइक सवार के अलावा और कोई हताहत नहीं हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश की वजह से ही नीम का ये पेड़ उखड़ गया. बाइक पर पेड़ के गिरने के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाइक पर पेड़ के गिरने से उसपर सवार दो लोग इसकी चपेट में आ गए. मिल रही जानकारी के अनुसार इस हादसे में जो घायल हुए हैं वो  रिश्ते में पिता और बेटी हैं. घटना कालकाजी के ए ब्लॉक के हंसराज सेठी मार्ग पर हुई है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Kalkaji Accident, CCTV Footage Of Kalkaji Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com