Remedies For Bad Body Odour: सिर्फ फ्रेश दिखना ही नहीं बल्कि फ्रेश महकना भी जरूरी है. खासकर जब आप एक वर्किंग प्रोफेशनल्स या कॉलेज स्टूडेंट हैं और डेली बेस पर कई लोगों से मिलते हैं. अगर कोई अपनी आर्म्स उठाता है और आप गंध सूघते हैं तो यह काफी अप्रिय हो सकता है. शरीर की दुर्गंध इस बात का संकेत है कि आप अपनी हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके कारण लोग आपसे बचना शुरू कर सकते हैं. ज्यादातर खुशबू के लिए डिओडोरेंट्स और बॉडी स्प्रे का उपयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी यह आपके शरीर से निकलने वाली अप्रिय गंध को छिपाने के लिए पर्याप्त नहीं होता है. डॉक्टर गीतिका मित्तल गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में अच्छी महक लाने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं. तो, अगर आप अपने शरीर की गंध के कारण शर्मिंदा होने से बचना चाहते हैं तो यह समय है कि आप सही कदम उठाएं.
शरीर की दुर्गंध को कैसे दूर करें | How To Remove Body Odor
1) रोज स्नान करें
इससे पहले कि आप घर से बाहर निकलें, पहले स्नान कर लें और गंदगी और जीवाणुओं को धो लें जिनसे शरीर बदबू मारता है. अगर आप नियमित रूप से नहा भी नहीं सकते तो भी कम से कम जितना हो सके हाइजीन का ध्यान रखें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Thyroid और Diabetes वाले इन 5 कारगर टिप्स को अपनाकर घटाएं अपना Body Fat, कंट्रोल में रहेगी बीमारी
2) एंटीबैक्टीरियल साबुन
डॉक्टर का सुझाव है कि जब आप फूलों की तरह महकना चाहते हैं तो एक एंटीबैक्टीरियल साबुन भी काम आ सकता है. खुशबू के अलावा, इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारने में मदद करते हैं.
3) ठीक से सुखाएं
एक बार जब आप स्नान कर लें तो अपने आप को गीला न छोड़ें बल्कि गर्म तौलिये से अपने आप को अच्छी तरह से सुखा लें. डॉक्टर के अनुसार, यह आपके शरीर की गंध को कम करने में मदद करेगा. नरम तौलिया का उपयोग करें.
पाचन शक्ति बढ़ाने और गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए रोज करें ये 5 योग आसान
4) अपने कपड़े साफ रखें
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने आप को धोने के लिए किस साबुन, शैम्पू या शॉवर जेल का उपयोग करते हैं, अगर कपड़े गंदे हैं, तो भी आप से बदबू आ सकती है. इसलिए, साफ कपड़े पहनें और जब भी उनसे बदबू आने लगे तो उन्हें बदल दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं