Causes Of High Cholesterol: शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल आपको बीमार बना सकता है. आज इस समस्या से ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं. शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की कई वजह हो सकती हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल, व्यायाम या एक्सरसाइज न करना, सही खानपान न होना भी शामिल हैं. कई रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया है कि मोटापे का कारण भी हाई कोलेस्ट्रॉल है. अकसर ये देखा जाता है कि जिन लोगों की डाइट कम होती है वह भी इस समस्या से ग्रसित होता हैं. ऐसे होने का एक प्रमुख कारण स्ट्रेस है.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि स्ट्रेस के चलते कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ता ही है साथ ही इसका असर हमारे दिल पर भी होता है. ऐसे में यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको स्ट्रेस पर काबू करना होगा. आईए जानते हैं कि कैसे ज्यादा स्ट्रेस लेने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और इस पर कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या है कोलेस्ट्रॉल? | What Is Cholesterol?
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का मोम जैसा पदार्थ है, जो खून के अंदर होता है. शरीर में इसकी जरूरत सेल्स के निर्माण के लिए होती है. मगर जब बॉडी में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है.
तनाव में कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल का लेवल?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग अधिक स्ट्रेस लेते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है. क्योंकि अधिक तनाव लेने के चलते शरीर से कॉर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होने लगता है. जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है. चाहें आप स्ट्रेस इमोशनल, फाइनेंशियल या फिर अन्य किन्हीं वजह से लेते हों. आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ना शुरू हो जाता है. वहीं, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की एक वजह स्मोकिंग भी है. अकसर देखने को मिलता है कि लोग स्ट्रेस को दूर करने के लिए स्मोकिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे आपके शरीर में निकोटिन और तंबाकू जैसे पदार्थ जाते हैं. जो न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाते बल्कि आपको अन्य कई बीमारियों की ओर भी ढ़केलते हैं.
दोस्त पूछेंगे चमकती मुलायम त्वचा का राज, इन टिप्स से लौट आएगी 25 वाली जवानी
इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार:
- हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते ब्लड वेसल्स में फैट जमा हो जाता है.
- हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होने की संभावना.
- जोड़ों में दर्द की समस्या.
- टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा.
- बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल के चलते आप दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.
कैसे करें कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल | How To Control Cholesterol Level
यदि आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप कम से कम स्ट्रेस लें. इसके साथ ही आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का भी विशेष ध्यान रखें. बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि के सेवन से बचें. इसके अलावा आप रेगुलर एक्सरसाइज और व्यायाम करके भी इस समस्या से दूर रह सकते हैं.
फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाने और उनकी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 7 कमाल के फूड्स, डेली करें सेवन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं