विज्ञापन

Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज है ये 10 मिनट की चाइनीज एक्सरसाइज, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Malaika Arora Fitness: जिम और योग के साथ-साथ मलाइका एक खास चाइनीज एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करती हैं, जो उनकी फिटनेस का राज है.

Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज है ये 10 मिनट की चाइनीज एक्सरसाइज, जानें इसके जबरदस्त फायदे
Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा करती हैं 10 मिनट की चाइनीज एक्सरसाइज.

Malaika Arora Chinese Exercise Benefits: फिटनेस की जब भी बात होती है एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि एक्ट्रेस ने 50 की उम्र में भी अपने आपको इतना फिट रखा है कि शायद 25 साल के उम्र वाले को टक्कर दे दें. जिम और योग के साथ-साथ मलाइका एक खास चाइनीज एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इस एक्सरसाइज के बारे में.

​​क्या है ये 10 मिनट की मैजिकल एक्सरसाइज?

​मलाइका जिस एक्सरसाइज को करती हैं वो चीन की पुरानी परंपराओं से लिया गया है. इसे 'ची गोंग' (Qi Gong) या 'खड़े होकर की जाने वाली स्ट्रेचिंग' भी कह सकते हैं. इसमें शरीर को बहुत तेजी से नहीं हिलाना पड़ता, बल्कि धीमी गति और गहरी सांसों पर ध्यान दिया जाता है.

कैसे करें शुरुआत?

​इसे करने के लिए आपको किसी भारी मशीन की जरूरत नहीं है. बस शांत जगह पर खड़े हो जाएं, पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें और धीमी गति से हाथों को ऊपर-नीचे ले जाते हुए गहरी सांस लें. 

एक जगह पर सीधे खड़े हो जाएं थोड़ा सा खुद को झुकाकर हाथों को सीने के पास रखते हुए गहरी सांस लें और राइट और लेफ्ट घूमें.

सीधे खड़े हो जाएं गहरी सांस लें हाथों को हिलाते हुए थोड़ा-थोड़ा जम्प करें.

इसके बाद एक जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरो को फैलाकर दोनों हाथों को राइट लेफ्ट सांस छोड़ते और लेते हुए करें.

सीधे खड़े हो जाएं फिर खुद को थोड़ा झुकाकर अपने दोनों हाथों को ऊपर नीचे करते हुए इस एक्सरसाइज को करें.

यहां देखें मलाइका द्वारा शेयर वीडियो- 

मलाइका अरोड़ा क्यों करती हैं ये एक्सरसाइज-

​1. फुल बॉडी डिटॉक्स-

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है. जब हम धीमी गति से हाथ-पैर हिलाते हैं और गहरी सांस लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, जिससे खून साफ होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

​2. तनाव और टेंशन-

मलाइका की इस 10 मिनट की एक्सरसाइज से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है. यह दिमाग को शांत करने और फ्रेश महसूस कराने मं मददगार है. 

​3. लचीलापन

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर अकड़ने लगता है. यह चाइनीज एक्सरसाइज जोड़ों के दर्द को दूर रखती है और शरीर को लचीला बनाती है. यही वजह है कि मलाइका आज भी उतनी ही फिट हैं जितनी 20 साल पहले थीं.

​4. बेहतर डाइजेशन- 

सही तरीके से सांस लेने और हल्का मूवमेंट करने से पेट की चर्बी भी कम होती है. यह कसरत मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है और वजन कंट्रोल में रहता है.

​5. एनर्जी लेवल- 

मलाइका की तरह ये 10 मिनट निकालकर अगर आप ये एक्सरसाइज करते हैं, तो एनर्जी लेवल बढ़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- कितनी रोटी खाओगे? क्या रोटी बनाने से पहले आप भी पूछती हैं ये सवाल, जान लें रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए?

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Fitness, This 10 Minute Chinese Exercise Is The Secret Of Malaika Arora, Chinese Exercise Ke Fayde, Malaika Arora Fitness Routine, ​Malaika Arora Chinese Exercise Benefits, ​Qi Gong Benefits For Weight Loss, ​Malaika Arora Anti-aging Secret, ​10 Minute Chinese Exercise For Fitness, ​Malaika Arora Yoga And Workout, ​Benefits Of Tai Chi For Beginners, ​How To Stay Fit Like Malaika Arora, ​Chinese Breathing Exercises For Health, ​Malaika Arora Wellness Tips, ​Full Body Detox Exercise, ​Natural Skin Glow Fitness Tips, ​Flexibility Exercises For Women Over 40, ​Bollywood Celebrity Fitness Hacks, ​Mental Health And Physical Exercise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com