Gold Silver Price Today 27 February 2026 Live Updates: आज, 27 फरवरी को अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें.दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और देश के हर बड़े शहर में रोज सोने और चांदी के दाम बदलते रहते हैं.वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना ₹159,968.00 पर है जबकि 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹259,700.00 पर है.
पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसकी वजह ग्लोबल बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग मानी जा रही है.ऐसे में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है, चांदी कितने में मिल रही है और आपके शहर में रेट कितना चल रहा है, अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले हैं या निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको हर पल बदलते दाम, कमोडिटी मार्केट का ट्रेंड और एक्सपर्ट की सलाह की हर अपडेटस इस लाइव ब्लॉग में दे रहे हैं...
Gold, Silver Rates Today On February 27 LIVE Updates (आज का सोना-चांदी का भाव 27 फरवरी 2026):
Gold Silver Rates Live: एक्सपर्ट्स का अनुमान,₹1.85 लाख तक जा सकता है सोना
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सोने की कीमतों को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसे सुनकर निवेशकों के चेहरे खिल सकते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में घरेलू बाजार में सोने के दाम 1.85 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं. वहीं, अगर दुनिया भर में तनाव और बढ़ा, तो मध्यम अवधि में अंतरराष्ट्रीय कीमतें 7,500 डॉलर तक भी जा सकती हैं.
Gold Silver Rates Live: सोने-चांदी की खरीदारी से पहले ध्यान रखें ये बात
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं या घर में शादी के लिए खरीदारी करनी है, तो कीमतों में आने वाली हर गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है. निवेश करने से पहले अपने ज्वेलरी स्टोर या मार्केट के ताजा रेट्स को एक बार जरूर देख लें ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें.