विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

प्राइवेट जॉब से गुरुग्राम लौट रही नेपाली महिला से गैंगरेप, शराब का नशा पड़ा भारी

गुरुग्राम में मदद के बहाने एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने 26 वर्षीय नेपाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

प्राइवेट जॉब से गुरुग्राम लौट रही नेपाली महिला से गैंगरेप, शराब का नशा पड़ा भारी
  • गुरुग्राम में एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने एक नेपाली महिला के साथ किया गैंगरेप
  • पीड़िता नशे में थी और घर लौटते समय ऑटो रिक्शा में चालक सहित दो अन्य युवकों के साथ थी
  • महिला ने होश आने पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और मुख्य आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया
गुरुग्राम:

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां मदद के नाम पर एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. ऑटो रिक्शा से घर लौट रही एक नेपाली महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों में ऑटो रिक्शा का चालक भी शामिल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और कुरुक्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. मंगलवार को वह अपने एक दोस्त से मिलने गुरुग्राम आई थी. दोस्त के न मिलने पर वह काफी परेशान हो गई और उसने शराब पी ली. नशे की हालत में महिला ने घर जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया, जिसमें चालक के अलावा दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे. महिला ने पुलिस को बताया कि वह इतनी नशे में थी कि उसे कुछ याद नहीं रहा. जब उसे होश आया, तो वह नाहरपुर रूपा इलाके के एक अनजान कमरे में थी, जहां उसके साथ गलत काम किया गया था.

मुख्य आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

होश आने के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को सदर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बुधवार रात को ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला ऑटो चालक है. पुलिस अब उन दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है जो उस रात ऑटो में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: DLF गुरुग्राम में बम की धमकी, कानून के शिकंजे में फंसा लंदन से लॉ की पढ़ाई करके आया शख्स, लड़की का था चक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Crime News, Gangrape, Gurugram Gang Rape, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com