Ways To Boost Immunity?: जैसे-जैसे सर्दी शुरू होती है और तापमान नीचे जाता है, लोगों को सर्दी, खांसी, फ्लू जैसी सभी प्रकार की समस्याएं होने लग जाती हैं. ऐसा कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम के कारण होता है. बदलते मौसम के साथ बॉडी के मेटाबॉलिज़्म में भी बदलाव आता है. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होना चाहिए क्योंकि यही आपको तमाम तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करेगा और उन्हें बढ़ने के जोखिम को भी कम करेगा. आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग कर सकते हैं. यह सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के बेहतरीन ऑप्शंस हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स की लिस्ट | List Of Immunity Boosting Foods
1) मूंगफली
मूंगफली, जिसे पीनट के नाम से भी जाना जाता है, हेल्दी फैट, प्रोटीन और माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरी होती है जो शरीर को गर्म रखती है और हमें कई बीमारियों से बचाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वेट लॉस सर्जरी के बारे में झूठ हैं ये 4 बातें, अनजाने में अक्सर धोके में रह जाते हैं लोग
2) अंजीर और दूध
अंजीर स्टेमिना को बढ़ाता है, वजन घटाने में तेजी लाता है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, इसका मैजिकल पॉवर बॉडी को गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहने में मदद करती हैं. हर दिन दूध में (दो से तीन) अंजीर उबालकर दूध को सिप सिप कर के पिएं. यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करेगा और आपके स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखेगा.

3) गुड़
आयरन और मिनरल्स से भरपूर गुड़ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खासतौर पर सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपके शरीर में गर्माहट बनाए रखता है. गुड़ के नियमित सेवन से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और यह गर्म रहता है. हालांकि गुड़ का सेवन हर दिन लिमिटेड क्वांटिटी में ही करना चाहिए, क्योंकि इसे जरूरत से ज्यादा सेवन से दस्त या मुंह के छाले हो सकते हैं.
फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाने और उनकी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 7 कमाल के फूड्स, डेली करें सेवन
4) आंवला
आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जरूरी है. यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने और स्किन की हेल्थ को ठीक करने के लिए जाना जाता है. इसलिए सर्दियों में रोजाना 1 आंवले खाना वरदान से कम नहीं है.
5) च्यवनप्राश
यह इम्युनिटी को मजबूत बनाने वाले गुणों के साथ 20-40 आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स और जड़ी-बूटियों का मिश्रण है. च्यवनप्राश पाचन में सुधार, ब्लड प्योर करने, मौसमी बीमारियों को रोकने, याददाश्त बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है. इसलिए खाने के बाद एक चम्मच च्यवनप्राश खाने की सलाह दी जाती है.
केले, टमाटर और पालक समेत ये 4 फूड्स High Blood Pressure को कर देते हैं तुरंत कंट्रोल, जानिए खासियत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं