Weight Loss Surgery Myths: मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए जो आहार और एक्सरसाइज के साथ वजन कम करने में असमर्थ हैं, गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी सहित बेरिएट्रिक सर्जरी एक प्रभावी उपाय हो सकता है. बेरिएट्रिक सर्जरी या वजन घटाने की सर्जरी को लेकर लोगों के पास जानकारी का अभाव है. जो लोग एक्सरसाइज और डाइट के जरिए अपना वजन कम नहीं कर पाते उन्हें मोटापा दूर करने के लिए वजन घटाने की सर्जरी या बेरिएट्रिक सर्जरी करवानी होती है. हालांकि इस सर्जरी से जुड़े कई मिथक है आज हम उन्हीं उनका खंडन कर रहे हैं.
वजन घटाने की सर्जरी से जुड़े मिथ्स | Myths Related to weight loss surgery
पहला मिथ: आप ऑपरेशन के बाद ही एक दम पतले हो जाएंगे, ये एक मिथक है. बेरियाट्रिक सर्जरी के लगभग तीन से छह महीने बाद आपको परिणाम दिखाई देते हैं. अगर आपने सुना है कि आप सर्जरी के तुरंत बाद ही एकदम फिट हो जाएंगे तो जान लें कि ये गलत है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाने और उनकी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 7 कमाल के फूड्स, डेली करें सेवन
दूसरा मिथ: सर्जरी के बाद आप कभी नार्मल फूड नहीं खा सकते, ये भी एक मिथक है. बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद कुछ समय तक सॉफ्ट और लिक्विड फूड खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि बाद में धीरे-धीरे आप नार्मल खाना खा सकते हैं. बाद में आप पौष्टिक के साथ ही अपनी पसंद की चीजों को भी खा सकते हैं.
तीसरा मिथ: बेरिएट्रिक सर्जरी आपकी दूसरे सभी स्वास्थ्य समस्याओं को हल कर देगी, ये एक मिथक है. बेरिएट्रिक सर्जरी लोगों को बेहतर तरीके से बीमारियों का प्रबंधन करने में मदद कर सकती है और समय के साथ उन्हें खत्म कर सकती है, लेकिन ये रातों रात होने वाला समाधान नहीं है.
केले, टमाटर और पालक समेत ये 4 फूड्स High Blood Pressure को कर देते हैं तुरंत कंट्रोल, जानिए खासियत
चौथा मिथ: ये एक मिथक है कि वेट लॉस सर्जरी के साथ प्रेग्नेंट नहीं हुआ जा सकता. हालांकि बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद कम से कम एक साल तक का इंतजार करना चाहिए. दरअसल, बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद आपके शरीर में हार्मोन्स का बदलाव हो रहा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं