आज के समय में लगभग हर दूसरा आदमी या औरत मोटापे की समस्या से जूझ रहा है और मोटापे के चलते ही कई सारी बीमारियां उनको हो जाती हैं. ऐसे में वेट लॉस करना बड़ा ही मुश्किल होता है और जो लोग डाइट नहीं करना चाहते उनके लिए तो यह काम और बड़ा हो जाता है. ऐसे में अगर आप खाकर वेट लॉस करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं ऐसे पांच सीजनल फ्रूड्स जो आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए इन मौसमी फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्साः
1. शकरकंद
आलू की जगह आपको अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है. ऐसे में आप वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Fish Eating Benefits: डिप्रेशन, स्किन और हार्ट समेत मछली खाने के अद्भुत फायदे

2. अदरक
बरसात के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में अदरक को शामिल करना चाहिए. यह ना सिर्फ आपको संक्रमण से दूर रखता है, बल्कि वजन कम करने में भी चमत्कारी है. इसका उपयोग आप हर्बल चाय या अदरक वाला गर्म पानी में सकते हैं. इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी साथ ही यह फैट को कम करने में मदद कर सकता है.
Weight Loss: कैसे आदित्य नारायण ने कुछ ही दिनों में घटाया कई किलो वजन, जानें सीक्रेट रेसिपी
3. फल
बारिश के दिनों में कई सारे सीजनल फल आते हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में चीकू, लीची, जामुन, आडू जैसे फलों को जरूर शामिल करें. यह विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं और वजन घटाने में भी फायदेमंद हो सकते हैं.
4. सूप
बारिश के दिनों में आपको गरम-गरम वेज सूप का सेवन करना चाहिए. इसमें आप अपने पसंद की सब्जियों को एड कर सकते हैं. हरी सब्जियों से बना सूप आपका वजन तेजी से कम करने में मदद कर सकता है.
Diabetes Patient के लिए रामबाण हो सकते हैं ये हर्ब, Blood Sugar Level रहेगा कंट्रोल में...
5. लौकी
लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो पूरे साल अवेलेबल होती है. यह वजन घटाने में रामबाण होती है. इसके अलावा ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को भी लौकी का सेवन करना चाहिए. यह फाइबर से भरपूर होती है और हमारे पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है. साथ ही यह कैलोरी में भी बहुत कम होती है, जो तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकती है.
कैसे बनाएं एग समोसा रेसिपी | Egg Samosa Recipe
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं