Gold-Silver Price Today Live Updates: अगर आप आज यानी 16 फरवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है.सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना एक बार फिर ₹1.55 लाख से नीचे आ गया है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹7,000 से ज्यादा गिरकर ₹2,36,908 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. निवेशक एक बार फिर खरीदारी के प्रॉफिट बुकिंग करते दिख रहे हैं.बीते दिन मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) की बड़ी बढ़त के साथ ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई था. वहीं,अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था. सोने-चांदी कीमतों में अचानक तेजी और गिरावट ने खरीदारों को सोच में डाल दिया है कि क्या दाम फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे या मुनाफावसूली (Profit Booking) की वजह से फिर से नीचे आएंगे.
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की जानकारी देंगे कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं.आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए? एक्सपर्ट्स की राय,निवेश की सही सलाह और कमोडिटी मार्केट के ताजा अपडेट्स.
Gold, Silver Rate Today, 16 February 2026 UPDATES (आज सोने-चांदी का ताजा भाव)
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने-चांदी की खरीदारी का सुनहरा मौका!
Gold Silver Prices fall: बाजार के जानकारों का कहना है कि रिकॉर्ड हाई से सोने में करीब ₹28,000 और चांदी में ₹1.84 लाख से ज्यादा की यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका हो सकती है, जो लंबे समय के लिए निवेश (Long-term Investment) करना चाहते हैं. हालांकि, आज सुबह से जारी मुनाफावसूली (Profit Booking) ने कीमतों को काफी नीचे खींच लिया है. ऐसे में देखना होगा कि क्या कीमतें और नीचे जाएंगी.
Gold Silver Prices Today LIVE MCX: रिकॉर्ड हाई से अब कितना सस्ता मिल रहा है सोना-चांदी?
Gold Silver Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. अगर हम आज सोना-चांदी की कीमतों की तुलना इनके 'ऑल-टाइम हाई' (All-Time High) से करें, तो इनके दाम काफी घट गए हैं.
सोना (Gold Price Today): सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम रहा है. आज MCX पर सोना ₹1,54,248 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से सोना अपने ऑल-टाइम हाई से करीब ₹28,752 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.
चांदी (Silver Price Today): चांदी ने ₹4,20,000 प्रति किलो का अपना उच्चतम स्तर छुआ था. आज के ₹2,35,624 के भाव के मुताबिक, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1,84,376 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.
Gold Silver Price Crash Live: आज सोना-चांदी इतना सस्ता,खरीदारी का शानदार मौका !
Gold Silver Rates Today 16 February 2026 Live Updates: सुबह 09:45 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में 'क्रैश' जैसी स्थिति है. मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹8,736 (3.58%) की जबरदस्त गिरावट के साथ ₹2,35,624 प्रति किलो पर आ गई है. वहीं, सोने की चमक भी आज फीकी पड़ी है. अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,647 (1.06%) टूटकर ₹1,54,248 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार खुलते ही आई इस गिरावट ने उन लोगों को खरीदारी का मौका दे दिया है जो पिछले कई दिनों से दाम घटने का इंतजार कर रहे थे.
Gold-Silver Prices Live :प्रॉफिट बुकिंग से ग्लोबल मार्केट में भा सोना-चांदी धड़ाम!
Gold-Silver Crash Today: आज यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. दरअसल, पिछले सत्र में अमेरिकी महंगाई (Inflation) के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद सोने के दाम $5,000 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गए थे. कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के बाद आज ट्रेडर्स ने अपना मुनाफा वसूलना (Profit Booking) शुरू कर दिया, जिससे सोना 0.8% तक फिसल गया. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी 1% की कमी आई और यह $76.66 प्रति औंस पर आ गई. बाजार के जानकारों का मानना है कि पिछले सेशन में सोने में जो 2.4% की तगड़ी बढ़त आई थी, उसके बाद यह गिरावट एक करेक्शन है.
Silver Price Live: MCX पर चांदी 7000 से ज्यादा फिसली, जानें ताज भाव

Gold Price Live: MCX पर सोना 1000 रुपये सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Prices LIVE MCX: चांदी ₹7,400 से ज्यादा टूटी, सोना भी ₹1,000 से अधिक गिरा
Gold Silver Crash Today: हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. 16 फरवरी की सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट का सिलसिला और तेज हो गया है. सुबह 09:09 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में जोरदार क्रैश देखा जा रहा है. चांदी ₹7,452 (3.05%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,36,908 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹1,071 (0.69%) टूटकर ₹1,54,824 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकती है.
Gold Silver Prices Today 16 February 2026 Live : देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने-चांदी का भाव

Gold, Silver Rates Today LIVE: बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने-चांदी के भाव में तेजी बरकरार
Gold Silver Price Today, February 16: बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है. हैदराबाद में आज सोना ₹1,56,490 प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु में यह ₹1,56,360 के स्तर पर है. चांदी की बात करें तो हैदराबाद में रेट ₹2,46,000 और बेंगलुरु में ₹2,45,800 प्रति किलो चल रहा है.
Gold Silver Live: कोलकाता में सोने-चांदी की ताजा कीमतें
Gold Rate in Kolkata Today: कोलकाता के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,56,030 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, कोलकाता में चांदी की चमक भी तेज है और यह ₹2,45,280 प्रति किलो के आसपास है.
Gold, Silver Price Today LIVE: चेन्नई में सबसे महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें
Gold Rate in Chennai Today: चेन्नई में आज सोने के दाम देश में सबसे ऊंचे स्तर पर हैं. चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,690 प्रति 10 ग्राम के पीक रेट पर पहुंच गया है. यहां चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं और आज का भाव ₹2,46,320 प्रति किलो के आसपास चल रहा है.
Gold Silver Rate Today LIVE: मुंबई में सोने की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट
Gold Rate in Mumbai Today: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की कीमतों में तेजी का रुख है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,240 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी की बात करें तो चांदी का भाव ₹2,45,610 प्रति किलो तक पहुंच गया है.
Gold Silver Price Today, 16 February 2026 LIVE: आज दिल्ली में क्या है सोने-चांदी का भाव?
Gold Price Today Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिल्ली में चांदी ₹2,45,190 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है.
Gold Silver Price Today LIVE : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह
सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव को समझना बहुत आसान है. दरअसल, दुनिया भर के देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदने, अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और डॉलर की मजबूती कम होने से कीमतों को सहारा मिल रहा है. लेकिन दूसरी ओर, भारत और चीन जैसे बड़े देशों में सोने की फिजिकल मांग कम-ज्यादा हो रही है, जिससे कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है. साथ ही, अमेरिका की अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों और बड़े निवेशकों द्वारा अपना मुनाफा वसूलने (Profit-booking) की वजह से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है.एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ समय तक सोने-चांदी के दाम एक सीमित दायरे में ही रहेंगे क्योंकि बाजार को अभी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नई पॉलिसी का इंतजार है.
Gold Silver Rates Today Live: ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली का असर, उतार-चढ़ाव के बीच मांग अभी भी मजबूत
वैश्विक संकेतों और हाल ही में हुई मुनाफावसूली (Profit-booking) के कारण सोने के दाम थोड़े नीचे जरूर आए हैं, लेकिन टाइटन के एमडी अजय चावला का कहना है कि इससे मांग पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है. उनका मानना है कि कीमतों में यह अस्थिरता कुछ समय के लिए है, पर ग्राहकों की रुचि बनी हुई है. बाजार में आई इस गिरावट ने उन लोगों के लिए रास्ते खोल दिए हैं जो सोने को एक सुरक्षित निवेश और ज्वेलरी के रूप में प्राथमिकता देते हैं.
Gold-Silver Price Today Live: सोना-चांदी के खरीदारी में दिख रहा जबरदस्त भरोसा
मार्केट एक्सपर्ट्स और टाइटन एमडी अजय चावला का मानना है कि सोने की कीमतों में फरवरी 2026 की शुरुआत में जो भारी हलचल दिखी, उसने ग्राहकों को सतर्क कर दिया है. पहले ग्राहक सोचते थे कि कीमतें और गिरेंगी, लेकिन अब वे इंतजार करने के बजाय बाजार में प्रवेश कर रहे हैं. चावला ने 'पीटीआई' को बताया कि जो लोग पिछली बार तेजी के दौरान खरीदारी से चूक गए थे, वे अब इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते, जिससे मार्केट में सोने के प्रति जबरदस्त भरोसा झलक रहा है.
Gold-Silver Prices Live : त्योहारों से पहले बढ़ी सोने की डिमांड , शादी सीजन के लिए हो रही एडवांस बुकिंग
टाइटन की ज्वेलरी यूनिट (तनिष्क) के मुताबिक, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों का भरोसा अटूट है. टाइटन कंपनी के एमडी अजय चावला ने बताया कि जिन लोगों ने साल के पहले छह महीनों में सोना महंगा होने के कारण खरीदारी टाल दी थी, वे अब तेजी से बाजार लौट रहे हैं. खासकर अपकमिंग शादी और त्योहारी सीजन को देखते हुए लोग अब और इंतजार नहीं करना चाहते. उन्हें डर है कि कीमतें यहां से फिर ऊपर जा सकती हैं, इसलिए वे मौजूदा रेट का फायदा उठाकर गहने की बुकिंग कर रहे हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: निवेशकों की तरह 'स्मार्ट' हुए ग्राहक, गिरावट को मान रहे बड़ा मौका
टाइटन कंपनी के एमडी अजय चावला का कहना है कि भारतीय ग्राहकों ने अब सोने की खरीदारी को लेकर अपनी रणनीति बदल ली है. अब लोग कीमतों में गिरावट आने पर डरने के बजाय उसे खरीदारी के अवसर के तौर पर देख रहे हैं. चावला के अनुसार, ग्राहक अब ठीक वैसे ही सोना खरीद रहे हैं जैसे शेयर बाजार के निवेशक कम कीमत पर शेयर खरीदते हैं. लोगों को अब समझ आ गया है कि लंबे समय तक इंतजार करने से सिर्फ नुकसान होता है, इसलिए हर छोटी गिरावट पर खरीदारी बढ़ रही है.
Gold Silver Price Live Updates Feb 16: ऑल-टाइम हाई से अब भी कितनी सस्ती है चांदी?
बीते दिन आई तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे मिल रही है.बता दें कि चांदी ने ₹4,20,000 का अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया था. उस हिसाब से देखें तो अभी भी चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1,76,285 प्रति किलो सस्ती मिल रही है.