विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बिना तेल के स्नैक्स में चाहिए प्रोटीन का तड़का, तो इन 5 एयर फ्रायर रेसिपीज को करें ट्राई

Protein Rich Air Fryer Snacks: क्या आप भी बिना तेल के कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप इन एयर फ्रायर रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: बिना तेल के स्नैक्स में चाहिए प्रोटीन का तड़का, तो इन 5 एयर फ्रायर रेसिपीज को करें ट्राई
High Protein Air Fryer Snacks: कैसे बनाएं प्रोटीन रिच स्नैक्स.

Protein Air Fryer Snacks: क्या आप भी स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, लेकिन स्वाद के साथ सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बिना तेल के फ्राई कर बना सकते हैं. जब भी आपको शाम में भूख लगे तब आप इन प्रोटीन रिच स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि ये एयर फ्रायर (Air Fryer) स्नैक्स हैं जिन्हें आप कम समय और कम तेल में आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के चलते हैं रेसिपी पर. 

कम तेल में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये हेल्दी स्नैक्स- Less Oil Protein Air Fryer Snacks:

1. क्रिस्पी रोस्टेड चने- (Crispy Roasted Chickpeas)

क्रिस्पी रोस्टेड चने में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. चने हम सभी के घर में होते हैं. यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं. 

कैसे बनाएं- सबसे पहले एक कप उबले हुए चनों का पानी निकाल लें. इन्हें किसी सूती कपड़े या टिश्यू से अच्छी तरह सुखा लें. जितने सूखे चने होंगे, उतने ही क्रिस्पी बनेंगे. अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं. एयर फ्रायर को 200°C पर सेट करें और 8-10 मिनट तक पकाएं.

Add image caption here

Add image caption here

2. पनीर टिक्का बाइट्स- (Paneer Tikka Bites)

पनीर टिक्का न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत से भरपूर है. इसमें 14 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. 

कैसे बनाएं- 75 ग्राम पनीर के छोटे क्यूब्स काट लें. एक बाउल में गाढ़ा दही लें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. पनीर के टुकड़ों को इस मिक्सचर में अच्छी तरह लपेट दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. एयर फ्रायर को 180°C पर सेट करें और 5-8 मिनट तक पकाएं. 

3. टोफू पॉपकॉर्न बाइट्स- (Tofu Popcorn Bites)

अगर आप टोफू खाना पसंद करते हैं, तो 100 ग्राम टोफू में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इससे आप प्रोटीन की डेली डोज पूरा कर सकते हैं.

कैसे बनाएं-  100 ग्राम सख्त टोफू लें और उसका सारा पानी सुखा लें. इसे छोटे पॉपकॉर्न जैसे टुकड़ों में काट लें. अब इसमें एक चम्मच तेल, लहसुन का पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इन्हें एयर फ्रायर की बास्केट में एक लेयर में फैला दें.  200°C पर 10- 12 मिनट तक पकाएं. 

4. चिकन सीख कबाब बाइट्स- (Chicken Seekh Kebab Bites)

अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन सीख कबाब बाइट्स को ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि 100 ग्राम चिकन में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. 

कैसे बनाएं- 100 ग्राम चिकन कीमा लें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. इस मिक्चर से छोटे-छोटे कबाब या रोल बना लें. ऊपर से हल्का सा तेल लगाएं. एयर फ्रायर को 190°C पर रखें और 9-10 मिनट तक पकाएं.  एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से अच्छा रंग आ जाए.

5. एयर फ्रायर एग बाइट्स- (Air Fryer Egg Bites)

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. आप स्नैक्स टाइम में एयर फ्रायर एग बाइट्स को ट्राई कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- दो अंडों को एक बाउल में फेंट लें. इसमें बारीक कटी पालक, प्याज और नमक डालें. अगर आपके पास सिलिकॉन मफिन मोल्ड्स (Muffin Moulds) हैं, तो उनमें थोड़ा सा तेल लगाकर यह मिक्चर भर दें. एयर फ्रायर को 170°C पर 8-10 मिनट के लिए सेट करें. जब ये ऊपर से फूल जाएं और बीच से पक जाएं, तो इन्हें निकाल लें. थोड़ा ठंडा होने पर मोल्ड से निकालें और गरमा-गरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना धूप के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, नोट करें रेसिपी

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com