विज्ञापन

​मोटापा कम करने के लिए जादू की छड़ी है मोरिंगा, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

Moringa For Weight Loss: अगर आप भी अपने वजन को हेल्दी तरीके से कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा को ऐसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.

​मोटापा कम करने के लिए जादू की छड़ी है मोरिंगा, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल
Moringa For Weight Loss: वजन कैसे घटाएं.

Moringa For Weight Loss:  मोरिंगा जिसे सहजन, मुनगा के नाम से भी जाना जाता है. आज के समय में मोरिंगा का इस्तेमाल खूब किया जाता है. दरअसल आज की हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल और खान-पान न सिर्फ सेहत बल्कि, बढ़ते वजन का भी एक बड़ा कारण है. वजन घटाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और न जाने कितनी तरह की डाइट फॉलो करते हैं. लेकिन इसके बाद भी वजन नहीं घटता है. अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा आपकी मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे मोरिंगा को डाइट में शामिल करके वजन को कम कर सकते हैं.

मोरिंगा के पोषक तत्व- (Nutrients of Moringa)

​मोरिंगा की पत्तियों में दूध से ज्यादा कैल्शियम, संतरे से ज्यादा विटामिन-C और केले से ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वजन घटाने के लिए कैसे करें मोरिंगा को डाइट में शामिल- (How to include Moringa in your diet for weight loss)

​1. मोरिंगा की चाय- (Moringa Tea)

​सुबह की शुरुआत अगर चाय से न हो, तो दिन अधूरा सा लगता है. लेकिन दूध वाली चाय की जगह अगर आप मोरिंगा की चाय पीते हैं, तो इससे वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. 

​कैसे बनाएं- सूखी हुई या फ्रेश मोरिंगा की पत्तियों को गरम पानी में 5 मिनट के लिए उबालें. छानने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू और शहद मिला लें.

​2. स्मूदी- (Moringa in Smoothies)

​मोरिंगा का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है. अगर आपको कड़वा स्वाद पसंद नहीं है, तो मोरिंगा पाउडर को अपनी रोजाना की स्मूदी में मिला कर सेवन कर सकते हैं. 

​कैसे बनाएं- केला, सेब या पालक की स्मूदी में आपको एक छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर डाल देना है. 

​3. मोरिंगा पानी- (Moringa Water)

वजन घटाने के लिए आप मोरिंगा के पानी का सेवन भी कर सकते हैं. ​यह सबसे सीधा और सरल तरीका है. 

​कैसे बनाएं- एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा से एक चम्मच मोरिंगा पाउडर अच्छी तरह मिला लें. इसे रात को सोने से पहले या सुबह उठने के तुरंत बाद पिएं.

​4. सूप- (Moringa Soup)

​सूप का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो मोरिंगा को सूप में शामिल कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- जब आप वेजिटेबल सूप बनाएं, तो उसमें मोरिंगा की पत्तियां काट कर डाल दें. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल के स्नैक्स में चाहिए प्रोटीन का तड़का, तो इन 5 एयर फ्रायर रेसिपीज को करें ट्राई

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​4 Easy Ways To Consume Moringa For Weight Loss, Vajan Ghatane Ke Liye Moringa Ka Kaise Istemal Kare, Moringa For Weight Loss, ​How To Use Moringa Powder For Flat Belly, ​Benefits Of Moringa Tea For Metabolism, ​Moringa Leaves Recipes For Fitness, ​Best Time To Take Moringa For Fat Loss, ​Moringa Powder And Warm Water Benefits, ​Side Effects Of Moringa For Weight Loss, ​Drumstick Leaves For Obesity Control, ​Natural Weight Loss Supplements India, ​Moringa Smoothie Recipes For Health, How Much Moringa Per Day For Weight Loss, ​Ayurvedic Tips For Weight Loss With Moringa, Superfood Moringa For Burning Belly Fat, Moringa Health Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com