विज्ञापन

Surya Grahan 2026 Niyam: कल लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Surya Grahan 2026 Date and Time: कल यानी 17 फरवरी, दिन मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भी पड़ रही है. यह ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

Surya Grahan 2026 Niyam: कल लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें
सूर्य ग्रहण 2026
AI

Surya Grahan 2026: कल यानी 17 फरवरी, दिन मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भी पड़ रही है. यह ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. जानकारी के लिए बता दें, कि यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है. यह एक खगोलीय घटना है ब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और किनारों पर आग के छल्ले जैसा प्रकाश दिखाई देता है, तो उसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है.

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. हालांकि, इसका प्रभाव अंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जाएं सक्रिय मानी जाती हैं. कहा जाता है कि भले ही ग्रहण भारत में न दिखे, लेकिन इस दौरान सूर्य की किरणों का प्रभाव कहीं‑कहीं नकारात्मक रूप से महसूस किया जा सकता है. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा और मंत्रोच्चार करना बहुत ही जरूरी माना जाता है. इस दौरान नाम जप करना बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से मानसिक शांति बनी रहती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
  • सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसके अलावा सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना बिल्कुल भी न भूलें. इससे घर में शुद्धिकरण होता है. 
  • शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण से भोजन दूषित हो जाता है. ऐसे में आप खाने को शुद्ध बनाए रखने के लिए सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी का पत्ता रख दें.

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान गर्भवती महिलाएं खाने पीने, सुई-धागे, कैंची जैसी चीजों का उपयोग भूलकर भी न करें.
  • शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रहण के दौरान घर या मंदिर में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए. 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. 
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com