विज्ञापन

VIDEO: सूर्या से गुस्सा हैं कुलदीप यादव? 'चाइनामैन' स्पिनर ने PAK के खिलाफ टपकाया था आसान कैच

सूर्यकुमार यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. जिसमें वह 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव के साथ नजर आ रहे हैं.

VIDEO: सूर्या से गुस्सा हैं कुलदीप यादव? 'चाइनामैन' स्पिनर ने PAK के खिलाफ टपकाया था आसान कैच
Suryakumar Yadav And Kuldeep Yadav

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.  जिसमें वह 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के साथ नजर आ रहे हैं. साझा किए गए वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को होटल की गैलरी में देखा जा सकता है. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 'फिर हेरा फेरी' मूवी के डायलॉग पर शिरकत किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी गैलरी में जब आमने सामने से गुजरते हैं तब सूर्यकुमार यादव उनसे हाथ मिलाते हुए गले लगाने की कोशिश करते हैं. मगर कुलदीप यादव उन्हें भाव नहीं देते हैं और नाराज नजर आते हैं. यही नहीं वह उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ जाते हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप के कैच छोड़ने के बाद नाराज हो गए थे सूर्यकुमार यादव 

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में कुलदीप यादव ने आखिर में सीमा रेखा के पास एक आसान सा कैच लपका दिया था. जिसके बाद हार्दिक पंड्या के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी काफी निराश नजर आए थे. उसके बाद जब सभी खिलाड़ी मैच समाप्त होने के बाद मैदान से बाहर निकल रहे थे. उस दौरान हाथ मिलाते हुए सूर्या, कुलदीप यादव से नाराज हो गए थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. 

गेंदबाजी में हिट रहे कुलदीप

हालांकि, ये सब मामला ज्यादा गंभीर नहीं था. इसे केवल 'हीट ऑफ द मोमेंट' कह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग में जरूर कुलदीप यादव कुछ ज्यादा रंग नहीं जमा पाए. मगर गेंदबाजी में उनका जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 4.67 की इकॉनमी से 14 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विपक्षी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नवाज बने. नवाज का शानदार कैच शिवम दुबे ने पकड़ा था. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: मैक्सवेल का कैच पकड़ने के लिए 'चीता' बने निसांका, हवा में कलाबाजी देख दुनिया रह गई सन्न
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com