सूजी के रिंग रेसिपी
Suji Rings Recipe In Hindi: अगर आप टिक्की, चाट खा-खाकर बोर हो गए हैं और किसी हल्की, टेस्टी और क्रिस्पी रेसिपी की तलाश में हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. हम बात कर रहे हैं सूजी रिंग्स कि जो बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से हल्के नरम होते हैं. यहां जानें इसे घर पर बनाने की विधि क्या है.

क्रिस्पी सूजी रिंग्स कैसे बनाएं?
सामग्री:
- सूजी (1 कप)
- दही (½ कप)
- अदरक–हरी मिर्च पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादअनुसार)
- तेल
- पानी
क्रिस्पी सूजी रिंग्स बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल लें उसमें सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी डाल लें
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा सा बैटर तैयार कर लें.
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
- अब बैटर में अदरक–मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर और 1 से 2 चम्मच तेल डालें.
- अब इस मिश्रण को थोड़ा सा सख्त आटे की तरह गूंथ लें.
- फिर एक प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं और आटे को पतला बेल लें.
- एक ढक्कन और छोटी बोतल के ढक्कन की मदद से रिंग्स का आकार दें.
- अब कढ़ाई में तेल डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
- आप इसे चटनी या केचप के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिना बुखार के शरीर गर्म क्यों लगता है? जानें इसके पीछे की असली वजहें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Suji Rings Recipe In Hindi, Crispy Suji Rings Recipe, Suji Ke Ring Kaise Banti Hai, Recipe