Body Garam Kyu Hoti Hai: कई बार हमे ऐसा महसूस होता है कि शरीर तप रहा है, चेहरा लाल हो रहा है, लेकिन जब तापमान चेक करते हैं, तो तो बुखार बिल्कुल नहीं होता. यही कारण है लोग सोच में पड़ जाते हैं कि शरीर का तापमान तो नॉर्मल है, लेकिन फिर शरीर इतना गर्म क्यों है? क्या आपके साथ ही ऐसा ही होता है? अगर हां, तो जान लें ये किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे छोटे-छोटे बदलाव के कारण भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

Photo Credit: AI
बिना बुखार के शरीर गर्म क्यों लगता है?
हार्मोनल बदलाव: हार्मोन हमारी बॉडी पर बहुत असर डालते हैं. अगर हार्मोन में उतार–चढ़ाव हो, तो शरीर को जल्दी गर्मी लग सकती है. महिलाओं में यह समस्या मेनोपॉज, पीरियड्स या प्रेग्नेंसी में देखि जा सकती है. वहीं, कम उम्र में भी तनाव या असंतुलन के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
स्ट्रेस: जब हम टेंशन में होते हैं, तो शरीर तनाव वाले हार्मोन निकालता है, इससे दिल की धड़कन तेज होती है, चेहरा लाल हो जाता है
और शरीर में गर्मी और बेचैनी महसूस होती है. अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है कि तनाव और चिंता कम ली जाए.
थायरॉइड असंतुलन: अगर थायराइड बहुत एक्टिव हो, तो शरीर ठंडे मौसम में भी गरम महसूस हो सकता है. जिसके कारण ज्यादा पसीना, नींद कम आना और नर्वसनेस जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं.
डिहाइड्रेशन: जब शरीर में पानी कम होता है, तो शरीर पसीना बनाकर खुद को ठंडा नहीं कर पाता, जिससे अंदर से गर्मी, सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
क्या करें?
- खूब पानी जग पिएं
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें
- ज्यादा मसालेदार खाना, कैफीन और शराब का सेवन कम करें
- मेडिटेशन या हल्की वॉक करें
इसे भी पढ़ें: मात्र 100 रुपए में मिलेगा सामान! भारत की 3 इन मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते गिफ्ट, जानें कैसे पहुंचें!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं