Rajasthan Panchayat Election Results Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में आज 37 जिलों के नतीजे आ रहे हैं. राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी. इन वार्डों में कुल 25 हजार 108 उम्मीदवार हैं. आज के नतीजों से ही जिलों में किसकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी मजबूत होगी यह साफ हो जाएगा. जिस राजनीतिक दल के जितने ज्यादा पंचायत समिति के समर्थक जीतेंगे उसे अपना बोर्ड बनाना आसान हो जाएगा. पंचायत चुनावों के नतीजों पर सिर्फ उम्मीदवारों की नहीं बल्कि बीजेपी और कांग्रेस की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों में किस दल का प्रभाव ज्यादा है, इसका संकेत इन परिणामों से मिलेगा. इसके साथ ही जिला प्रमुख और प्रधान पदों के आगामी चुनावों की रणनीति भी तय होगी. राज्यभर में राजनीतिक हलचल तेज है और दोनों प्रमुख दल अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की तैयारी में जुटे हैं. राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.
Rajasthan Panchayat Election Result 2026 LIVE: Zila Parishad, Panchayat Samiti Counting Updates
सुबह 8 बजे से मतगणना
राज्य के सभी 37 जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी. इस बार राज्य में 41 जिलों की 1 हजार 403 जिला परिषद सीटों और 457 पंचायत समितियों की 8,245 सीटों पर चुनाव कराए गए थे. आज 20 नवंबर को 37 जिलों की 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. जबकि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर की 128 जिला परिषद और 702 पंचायत समिति सीटों की मतगणना 17 दिसंबर को होगी. मतगणना के बाद निर्वाचित सदस्य जिला परिषद और पंचायत समितियों का गठन करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर को 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा, जबकि 27 नवंबर को पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे. बाकी चार जिलों में जिला प्रमुख चुनाव 22 दिसंबर और प्रधान चुनाव 24 दिसंबर को होंगे.
इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर
इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार मैदान में हैं. पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और उनकी पत्नी कनिका सिंह, कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया, कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा की पत्नी नानी देवी, पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई अमीन खान फकीर और अमरदीन फकीर जैसे कई चर्चित नाम चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के परिजन भी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य बनने की दौड़ में शामिल हैं.
चूरू में राजेंद्र राठौर की बहू-बेटे की किस्मत का फैसला आज
चूरू में मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प हुआ है. क्योंकि यहां बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कनिका सिंह राठौड़ भी पंचायत चुनाव में मैदान में थी. पराक्रम सिंह वार्ड नंबर 39 से मैदान में थे, जबकि कनिका सिंह राठौड़ वार्ड नंबर 23 से मैदान में थी. चूरू जिला परिषद के नतीजों को लेकर सभी की नजरें रहने वाली है.
मतगणना स्थलों पर पहुंचने लगे समर्थक
राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू होने से पहले ही समर्थकों ने स्थलों पर पहुंचना शुरू कर दिया है. हालांकि मतगणना स्थल पर पुलिस तैनात की गई है. प्रत्याशी और उनके एजेंट को पास दिखाने पर ही अंदर एंट्री मिलेगी. वहीं सभी जिलों में पंचायत समितिवार के लिए अलग-अलग डोम भी बनाए गए हैं.
नागौर में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त
नागौर जिला परिषद के नतीजों के लिए सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. 37 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. 12 पंचायत समितियों के 213 वार्डों की होगी मतगणना, 1035 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. नागौर जिले में 7.96 लाख से अधिक मतों की गिनती होगी. यहां बीजेपी, कांग्रेस और आरएलपी समर्थित उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है.
दौसा में सुबह से हलचल
दौसा पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर आज भी सुबह से हलचल तेज है. जिला परिषद और 14 पंचायत समितियों के सदस्यों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है. जिला मुख्यालय स्थित पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. मतगणना के लिए अलग-अलग कक्षों में कुल 142 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती होगी, जहां 5 से 12 राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. दौसा में 12, सिकराय और लालसोट में 14-14 तथा बांदीकुई में 13 टेबलों पर होगी काउंटिंग है. मतगणना से पहले सुबह 7:15 बजे डाक मतपत्रों की गणना होगी और 7:45 बजे खुलेंगे ईवीएम के स्ट्रांग रूम खुलेंगे. मतगणना स्थल पर सुबह 6 से 7:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश, मोबाइल ले जाने पर भी रहेगी पाबंदी.
जयपुर में 98 टेबल लगाई
जयपुर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की मतगणना आज हो रही है. यहां पर कुल 98 टेबल लगाई है, जिसमें 22 पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग 22 रूम बनाए गए हैं. जयपुर में जिला परिषद के 57 वार्डों के नतीजे आज आ रहे हैं.
राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव के 37 जिलों में आज नतीजे आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है. नतीजों को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. वहीं अन्य सभी जिलों में मतगणना स्थलों पर लोगों को पहुंचना शुरू हो गया है. राजस्थान पंचायत चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को परिजन भी मैदान में उतर हैं, जिनकी किस्मत का आज फैसला हो जाएगा.