विज्ञापन
2 minutes ago

India vs Nepal LIVE Score: ACC पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-A ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ मुकाबले से की. दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-बी के इस मैच में नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई है. हालांकि, अभिषेक सिर्फ 9 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नेपाल प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमल, कुशल भुर्टेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

India A vs Nepal LIVE Score: अभिषेक के बाद आयुष भी OUT

भारत-A को पावरप्ले के आखिरी ओवर में दूसरा झटका लगा है. स्पिनर ललित राजबंशी ने अपनी गेंद पर आयुष बडोनी को आगे निकलकर शॉट खेलने के लिए ललचाया. बडोनी गेंद की पिच तक नहीं पहुंच सके और विकेटकीपर दीपक डुमरे ने उन्हें स्टंप कर दिया. बडोनी 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए, जिससे भारत-A का स्कोर दबाव में आ गया.

India A vs Nepal LIVE Score: अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट

भारत-A को पारी की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है. छठे ओवर की पहली गेंद पर नंदन यादव ने अभिषेक शर्मा (9) को सब्स्टीट्यूट फील्डर अभिषेष गौतम के हाथों कैच करा दिया. अभिषेक 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए और भारत-A का पहला विकेट गिर गया.

India A vs Nepal LIVE Score: पावरप्ले में अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम

शुरुआती तीन ओवरों तक नेपाल के गेंदबाजों ने भारत-A के बल्लेबाजों को बांधे रखा, लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने नंदन यादव को फाइन लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर दबाव कम किया. 4 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 12/0 है.

India A vs Nepal LIVE Score: नेपाल के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

नेपाल के गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवरों में भारत-A के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. दूसरे ओवर में नंदन यादव ने कसी हुई गेंदबाजी की और अभिषेक शर्मा को बड़े शॉट लगाने से रोके रखा. 2 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 4/0 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Nepal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com