विज्ञापन

चाहे छाछ हो या आलू चाट, घर पर बना ये बाहर जैसा काला चाट मसाला, हर डिश का मजा कर देगा दोगुना!

Kala Chat Masala: यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगी, बल्कि इसमें कोई मिलावट या प्रिज़र्वेटिव भी नहीं मिला होगा. घर पर बाहर जैसा काला मसाला बनाने की रेसिपी नोट करें.

चाहे छाछ हो या आलू चाट, घर पर बना ये बाहर जैसा काला चाट मसाला, हर डिश का मजा कर देगा दोगुना!
घर पर काला चाट मसाला कैसे बनाएं?

Kala Chat Masala: बाहर के गोलगप्पे हों या दही भल्ले, आलू की टिक्की हो या चाट सबका स्वाद तभी आता है जब ऊपर खट्टा-नमकीन काला मसाला छिड़का गया हो. अगर आप भी अलग-अलग चीजें बनाने के शौकीन हैं और घर बैठे बाहर जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगी, बल्कि इसमें कोई मिलावट या प्रिज़र्वेटिव भी नहीं मिला होगा. घर पर बाहर जैसा काला मसाला बनाने की रेसिपी नोट करें.

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर बाहर कैसा काला चाट मसाला बनाने की रेसिपी 

सामग्री:

  • जीरा (2 बड़े चम्मच)
  • काला नमक (2 छोटे चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • सूखा पुदीना (1 छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च (1 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर ( ½ छोटा चम्मच)
  • हींग (एक चुटकी)
  • आमचूर पाउडर (2 छोटे चम्मच)
  • सोंठ पाउडर

बनाने की विधि?

  • सबसे पहले एक तवा लें, उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. 
  • अब उस पर जीरा और काली मिर्च को डालकर हल्की आंच पर भून लें. 
  • अब गैस बंद कार दें और भुने हुए मसाले को ठंडा होने दें. 
  • जब लगे मसाला ठंडा हो गया है, उसे अच्छी तरह से पीस लें.
  • बिल्कुल बारीक मिश्रण बनाने के बाद इसमें काला नमक, नमक, पुदीना, आमचूर, हींग, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सोंठ मिला लें. 
  • सभी को अच्छी तरह मिलाकर एयर-टाइट डिब्बे में भर दें. 

घर पर बने चाट मसाला को किस-किस चीज में डाला जा सकता है?

  • फ्रूट चाट
  • भेल चाट 
  • गोलगप्पे का पानी
  • दही भल्ले
  • सलाद
  • रायता

इसे भी पढ़ें स्ट्रेस और चिंता से छुटकारा चाहिए? भ्रामरी प्राणायाम है रामबाण, ऐसे करें अभ्यास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Chat Masala, How To Make Kala Chat Masala, Kala Chaat Masala Recipe, Ghar Par Kala Chaat Masala Kaise Banaye, Chaat Masala Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com