विज्ञापन

नाम 'सिराज' इसलिए...कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान से गरमाई सियासत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. जिस पर यूपी के सराहनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है, जिससे सियासी पारा गरमा गया है.

इमरान मसूद का मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ा बयान (फाइल फोटो)
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया है.
  • मोहम्मद सिराज के बाहर रहने को लेकर भारत में यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.
  • उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज के टीम से बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शुरू हुए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. लेकिन क्रिकेट के मैदान का यह मुद्दा इंडिया में सियासत का मुद्दा बन गया है. उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज के बाहर होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सिराज के नाम और पहचान को टीम से बाहर रखने की वजह बताया है.  इमरान मसूद ने कहा 'कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई, उनका नाम 'सिराज' है और इसीलिए उन्हें जगह नहीं दी गई. जिससे यह मामला गर्माता दिख रहा है. 

इमरान मसूद ने सिराज को लेकर क्या कहा

दरअसल, न्यूजीलैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है. जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ANI से बातचीत करते हुए कहा ''कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई, उनका नाम 'सिराज' है इसीलिए उन्हें जगह नहीं दी गई. अगर आप अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं चुन रहे हैं, तो भेदभाव स्पष्ट है.'उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिडती दिख रही है. बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और इमरान मसूद पर पलटवार किया है. ऐसे में यह मैच भले ही भारत से हजारों किलोमीटर दूर न्यूजीलैंड में चल रहा है, लेकिन भारत में यह मुद्दा गर्माता दिख रहा है. 

पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे मोहम्मद सिराज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू हुए पहले टेस्ट के लिए भारत ने 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था. लेकिन प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज का नाम नहीं था. टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को चुना गया है. स्पिन के तौर पर वॉशिंग्टन सुंदर को रवींद्र जडेजा हैं. यह फैसला इसलिए भी थोड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकिमौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में सिराज भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर ही माना था कि सिराज और गुरनूर बराड़ को बाहर रखना मुश्किल फैसला था, गिल ने कहा था, दोनों ने वनडे सीरीज में अच्छा किया था, इसलिए यह कठिन निर्णय था. 

ये भी पढे़ंः फेयर सेलेक्शन में कोई इंटरफेयर नहीं; युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का करियर बर्बाद कर देंगे : CM योगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Masood, Imran Masood News, Imran Masood On Mohammed Siraj, Mohammed Siraj, Mohammed Siraj News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com