बाजरे की रोटी कैसे बनाएं?
NDTV
जब कड़ाके की ठंड दस्तक देती है, तो हमारी खान-पान की आदतें खुद-ब-खुद गर्म और पौष्टिक चीजों की ओर मुड़ जाती हैं. ऐसे मौसम में हर रसोई से जो सौंधी खुशबू आती है, उसमें बाजरे की रोटी सबसे ऊपर होती है. बाजरे की रोटी हमें अंदर से मजबूत रखती है, लेकिन की बार इसे बनाते समय की तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर सही तकनीक अपनाई जाए, तो यह काम बेहद आसान हो जाता है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- बाजरे का आटा (2 कप)
- सेंधा नमक (आधा छोटा चम्मच)
- देसी घी (1 बड़ा चम्मच)
- गुनगुना पानी (लगभग 1 कप)
- सूखा बाजरे का आटा (थोड़ा सा)
बनाने का तरीका:
- एक बड़े बर्तन में दो कप बाजरे का आटा छान लें.
- अब इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक और एक चम्मच शुद्ध देसी घी शामिल करें.
- अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को समेटना शुरू करें.
- याद रखें, पानी एक साथ पूरा न डालें क्योंकि अलग-अलग क्वालिटी का आटा अलग पानी सोखता है.
- पानी गर्म था, इसलिए शुरुआत में चम्मच या स्पैचुला की मदद से सामग्री को अच्छी तरह मिला लें.
- जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो हाथों की हथेली से मलते हुए एक चिकना डो तैयार करें.
- अब इस गुंथे हुए आटे को कुछ देर के लिए पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- आटा जब अच्छी तरह सेट और ठंडा हो जाए, तो चकले पर थोड़ा सा सूखा बाजरे का आटा छिड़कें.
- अब आटे से एक मीडियम आकार की लोई तोड़ लें.
- लोई को गोल आकार देकर हथेलियों के बीच थपथपाते हुए थोड़ा बड़ा करें. इसके बाद, सूखे आटे की मदद से उंगलियों के हल्के दबाव से इसे धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं.
- अगर किनारे थोड़े बहुत फैल भी जाएं, तो उन्हें बीच में समेटते हुए गोल शेप दे दें.
- अब एक तवे को मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
- जब ऊपरी सतह हल्की सी सूखी लगने लगे, तो चम्मच या हाथ की मदद से इसे पलट दें.
- जब दूसरी तरफ से भी बढ़िया सुनहरा रंग दिखने लगे, तो इसे तवे से उतारकर साफ सूती कपड़े या सीधे धीमी आंच पर सेक लें.
- कपड़े से हल्के हाथों से दबाते ही यह गुब्बारे की तरह फूल जाएगी.
- सिकी हुई गरमा-गरम रोटी को एक प्लेट में रखें, जिसके नीचे कपड़ा बिछा हो ताकि नीचे की तरफ से स्टीम के कारण वह गीली न हो.
- अब इसके ऊपर पिघला हुआ देसी घी या मक्खन लगाएं और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: रसम पाउडर कैसे बनाएं? जानिए घर पर रसम प्रीमिक्स को स्टोर करने का तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News