अंजीर की टिक्की कैसे बनती है?
Anjeer Tikki Recipe In Hindi: अंजीर फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर है, यही कारण है इसका सेवन हेल्दी फल के रूप में किया जाता है. वैसे आप सभी ने अंजीर को सूखे मेवे या मिठाई के रूप में तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है इसकी टिक्की भी बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती है. यह खाने में बिल्कुल हल्की और नरम होती है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आती है. अगर आप इस आसान रेसिपी को एक बार ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें रेसिपी.

अंजीर की टिक्की कैसे बनाएं?
सामग्री:
- अंजीर (सूखे अंजीर) 50 ग्राम
- उबला हुआ आलू 20 ग्राम
- हरी मिर्च (2 से 3 बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया (25 ग्राम कटा हुआ)
- गरम मसाला
- चाट मसाला
- जीरा पाउडर
- भुना हुआ चने का पाउडर
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल
अंजीर की टिक्की बनाने की विधि?
- सबसे पहले अंजीर को गर्म पानी में भिगोएं, ताकि वो नरम हो जाएं.
- अब भीगे हुए अंजीर को बारीक काट लें.
- इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा-सा नमक डाल दें.
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से अच्छे से मिला लें.
- अब उबले हुए आलू को मेश करें और उसमें गरम मसाला, जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और भुने चने का पाउडर मिला दें.
- सबको अच्छी तरह मिलाकर एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें.
- अब आलू के डो की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हर लोई में अंजीर वाली फिलिंग भरें.
- हल्का दबाकर टिक्की जैसा आकार दें और फ्राई कर लें.
इसे भी पढ़ें: मच्छरों ने काट-काट कर किया बुरा हाल? घर में लगाएं ये 3 पौधे आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anjeer Ki Tikki Recipe, Anjeer Ki Tikki Kaise Banaye, Anjeer Recipes, Anjeer Se Kya Kya Banaya Jaa Skta Hai, Recipe Of Anjeer Ki Tikki Recipe