विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा सांबर मसाला, नोट करें आसान रेसिपी

अगर आप भी शुद्ध और स्वादिष्ट सांबर मसाला घर पर बनाना चाहते हैं, तो इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार.

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा सांबर मसाला, नोट करें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं सांबर मसाला.
NDTV

बाजार का सांबर मसाला तो आपने बहुत खाया होगा. डिब्बा खोलते ही खुशबू तो आती है, लेकिन स्वाद में वो बात नहीं आती. वजह क्या है? बाजार वाले मसाले में असली मसालों से ज्यादा कलर और केमिकल होता है, जो हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक है. अगर आप भी शुद्ध और स्वादिष्ट सांबर मसाला घर पर बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो करें. क्योंकि घर में बना सांबर मसाला एक बार खा लिया, तो बाजार वाला मसाला भूल जाएंगे. वजह है इसकी खास महक.

घर का सांबर मसाला बाजार वाले से क्यों है बेहतर?

बाजार का सांबर मसाला महीनों तक डिब्बे में पड़ा रहता है. उसकी खुशबू कब की उड़ चुकी होती है. घर में बना मसाला एकदम फ्रेश होता है. आप अपनी पसंद के हिसाब से मिर्ची कम-ज्यादा कर सकते हैं. तीखा चाहिए तो तीखा, कम तीखा चाहिए तो कम तीखा. सबसे बड़ी बात, घर के मसाले में कोई मिलावट नहीं होती. जो डालेंगे, वही मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं घर पर सांबर मसाला-

सामग्री-

  • धनिया
  • तूर दाल
  • चना दाल
  • उड़द दाल
  • सूखी लाल मिर्ची 
  • जीरा
  • मेथी दाना 
  • काली मिर्च
  • हींग 
  • हल्दी 
  • करी पत्ता
  • सूखा नारियल

विधि-

  1. सबसे पहले एक कड़ाही को गरम कीजिए. गैस को एकदम धीमा रखिए. पहले तूर दाल, चना दाल और उड़द दाल को डालकर भूनिए. 
  2. जब दाल हल्की गोल्डन हो जाए, तो निकाल लीजिए. अब उसी कड़ाही में साबुत धनिया, जीरा और मेथी दाना डालकर भूनिए. 
  3. जब धनिया से खुशबू आने लगे, तो निकाल लीजिए. अब सूखी लाल मिर्ची, काली मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भूनिए. 
  4. करी पत्ता कुरकुरा हो जाना चाहिए. आखिर में सूखा नारियल डालकर हल्का सा भून लीजिए. 
  5. सारे मसालों को एक साथ न भूनें. क्योंकि सबका भूनने का टाइम अलग होता है.
  6. मेथी जल्दी जल जाती है और जलते ही कड़वी हो जाती है. इसीलिए अलग-अलग भूनिए.
  7. अब भुने हुए सारे मसालों को ठंडा होने दीजिए. गरम मसालों को कभी न पीसे. वरना मसाले में नमी आ जाएगी.
  8. ठंडा होने के बाद सारे मसालों को मिक्सी में डालिए. इसमें हींग और हल्दी भी डाल दीजिए. अब इसे बारीक पीस लीजिए.
  9. मसाले को एकदम बारीक मत पीसिए, थोड़ा दरदरा ही रहने दीजिए. दरदरे मसाले से सांबर में स्वाद ज्यादा आता है.
  10. अब इस मसाले को एक कांच के डिब्बे में भरकर रख लीजिए. डिब्बा एकदम सूखा होना चाहिए. 
  11. गीले हाथ से मसाला न निकालिए. ये मसाला 2-3 महीने तक आराम से चल जाता है. 
  12. कोशिश करें कि इसे फ्रिज में रखें, तो खुशबू और ज्यादा टिकी रहेगी. 

ये भी पढ़ें- गहत दाल पराठा कैसे बनाएं? पहाड़ी Paratha बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambar, Sambar Recipe, Sambar Masala Recipe, Sambar Masala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com