विज्ञापन

बिना हाथ लगाए बिना मशीन के मिनटों में गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली रोटियां

आटा गूंथना लगता है झंझट का काम? इस आसान ट्रिक से मिनटों में हो जाएगा आटा तैयार.

बिना हाथ लगाए बिना मशीन के मिनटों में गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली रोटियां
हाथ लगाए बिना आटा कैसे गूंथे.
Copilot

कुकिंग करना एक स्किल है. खासकर सॉफ्ट गोल रोटी बनाना. रोटी लगभग हर भारतीय घर में रोज बनती है, लेकिन आटा गूंथना ऐसा काम है जिसे कई लोग पसंद नहीं करते हैं. खासकर जब जल्दी हो या हाथ गंदे करने का मन न हो, तब यह काम और भी मुश्किल लगने लगता है. अगर आप भी आटा गूंथने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो हाल ही में यूट्यूब चैनल पूनम देवनानी (@MasalaKitchenbyPoonam) का बताया गया यह आसान तरीका आपके काम आ सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें न किसी मशीन की जरूरत पड़ती है और न ही लंबे समय तक हाथों से मेहनत करनी पड़ती है.

बिना हाथ लगाए कैसे गूंथे सॉफ्ट आटा-

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए मुलायम आटा तैयार करना चाहते हैं, तो सइसके लिए एक बड़े बाउल में जरूरत के हिसाब से गेहूं का आटा लें. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा नमक और रोटियों को मुलायम रखने के लिए एक चम्मच तेल या घी मिला सकते हैं. अब पानी धीरे-धीरे डालें. एक साथ ज्यादा पानी डालने से आटा चिपचिपा हो सकता है. इसके बाद हाथों की जगह किचन में इस्तेमाल होने वाला विस्कर लें और उसे आटे में चलाना शुरू करें. कुछ ही देर में पानी और आटा आपस में मिलकर एक जगह आने लगेंगे. जब मिश्रण तैयार हो जाए तो बस हल्के से हाथ लगाकर उसे समेट लें. ज्यादा देर तक गूंथने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

इस तरीके का फायदा क्या है?

इस तरीके में आटा गूंथने के लिए ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. जिन लोगों को आटा गूंथना सबसे मुश्किल काम लगता है, उनके लिए यह ट्रिक काम आ सकती है. इसमें मेहनत कम लगती है और आटा भी जल्दी तैयार हो जाता है. अगर अक्सर आपकी रोटियां सख्त बनती हैं, तो एक बार यह तरीका आजमाकर देख सकते हैं.

आटा गूंथने के बाद कौन सी गलती न करें-

अक्सर कई लोग आटा गूंथते ही तुरंत रोटियां बनाना शुरू कर देते हैं. ऐसा करने से रोटियां उतनी सॉफ्ट नहीं बन पातीं. आटा तैयार होने के बाद उसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटियां सॉफ्ट बनती हैं.

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है साबूदाना रसमलाई, एक बार खाएंगे, तो पूरे 9 दिन यही बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kneading Dough, Kneading Dough Hack, Dough Flour, Atta Kaise Gothey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com