विज्ञापन

नवरात्रि स्पेशल: घर पर कैसे बनाएं कुट्टू का आटा? जानें आसान और सिंपल तरीका

व्रत के खाने का स्वाद और सेहत दोनों बढ़ जाएगी, जब खुद घर पर बनाएंगे कुट्टू का आटा.

नवरात्रि स्पेशल: घर पर कैसे बनाएं कुट्टू का आटा? जानें आसान और सिंपल तरीका
घर पर कैसे बनाएं कुट्टू का आटा.
Copilot

कल से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत हो जाएगी. हिंदू घर-घर में व्रत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. व्रत के दिनों में कुट्टू के आटे की पूरियां, पकौड़े और पराठे लगभग हर घर में बनते हैं. लेकिन अक्सर आपने सुना होगा कि बाज़ार में मिलने वाले कुट्टू के आटे से पेट खराब हो जाता है या वह पुराना और मिलावटी होता है. ​दरअसल, बाज़ार का पैक या खुला आटा अगर थोड़ा भी पुराना हो, तो उसमें नमी आ जाती है और वह कड़वा या नुकसानदायक हो जाता है. ऐसे में सबसे बढ़िया और सेफ तरीका यह है कि आप घर पर ही एकदम शुद्ध और फ्रेश कुट्टू का आटा तैयार कर लें. इसे बनाना इतना आसान है. 

​कैसे बनाएं घर पर कुट्टू का आटा- 

सामग्री-

  • ​साबुत कुट्टू-2 कप
  • ​एक साफ-सूखा सूती- कपड़ा
  • ​एक मिक्सी या ग्राइंडर जार
  • ​एक बारीक छलनी
Latest and Breaking News on NDTV

​विधि-

  1. बाज़ार से कुट्टू का आटा लेने की जगह साबुत कुट्टू खरीद कर लाएं. ध्यान रखें कि दाने साफ हों, उनमें घुन या कीड़े न लगे हों.
  2. कुट्टू को पानी से धोना नहीं है, क्योंकि इसमें नमी आ गई तो यह अच्छे से पिसेगा नहीं. इसलिए साबुत कुट्टू को एक सूती कपड़े पर फैलाएं और हल्के हाथों से अच्छे से पोंछ लें, ताकि उस पर जमा धूल-मिट्टी साफ हो जाए. 
  3. इसके बाद इसे 15-20 मिनट के लिए हल्की धूप में रख दें या प्लेट में फैलाकर पंखे की हवा में सुखा लें.
  4. अब सूखे हुए कुट्टू के दानों को मिक्सी के जार में डालें. मिक्सी को एक साथ लगातार न चलाएं. 10-10 सेकंड के लिए पल्स मोड पर चलाएं. इससे आटा गरम नहीं होगा और उसकी ताज़गी बनी रहेगी.
  5. जब दाने बारीक पीस जाएं, तो आटे को एक बारीक छलनी में डालकर छान लें. जो मोटा हिस्सा छलनी के ऊपर बच जाए, उसे वापस मिक्सी जार में डालें और एक बार फिर से पीस लें.
  6. आपका एकदम फ्रेश, सफेद-भूरे रंग का शुद्ध और मिलावट-रहित कुट्टू का आटा तैयार है.

​घर पर बने कुट्टू के आटे के फायदे-

  • ​इसमें किसी भी तरह की मिलावट का कोई डर नहीं रहता.
  • ​घर पर पिसे आटे में बाज़ार वाले आटे जैसी कड़वाहट या अजीब महक बिल्कुल नहीं होती.
  • ताज़ा आटा पचने में आसान होता है और इससे पेट खराब होने का ख़तरा न के बराबर रहता है.

ये भी पढ़ें- ना आटा न सूजी बेसन न दूध न मावा कैसे बनाएं प्रोटीन, कैल्शियम आयरन से भरपूर लड्डू? नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Vrat, Kuttu Atta, Kuttu Atta Recipe, Kuttu Atta Kaise Banaye, Kuttu Atta Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com