विज्ञापन

गीला आटा भी हो जाएगा परफेक्ट, बस आटा गूंथने से पहले अपनाएं ये कुकिंग हैक, रोटियां बनेगी सॉफ्ट और फूली-फूली

आटे में पड़ गया ज्यादा पानी? रोटियां फिर भी बनेंगी नरम और फूली-फूली, बस अपनाएं ये आसान टिप्स.

गीला आटा भी हो जाएगा परफेक्ट, बस आटा गूंथने से पहले अपनाएं ये कुकिंग हैक, रोटियां बनेगी सॉफ्ट और फूली-फूली
गीले आटे को कैसे ठीक करें.
Copilot

रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. क्योंकि हम इंडियन का रोटी के बिना पेट नहीं भरता. ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक हममें से ज्यादातर लोग पराठा, रोटी और पूड़ी खाना पसंद करते हैं और इसके लिए लगभग हर घर में रोजाना आटा गूंथा जाता है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में आटे में जरूरत से ज्यादा पानी पड़ जाता है. ऐसे में आटा बेहद चिपचिपा हो जाता है और रोटियां बेलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि अब क्या करें. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में बताए टिप्स को अपना कर आप इससे परफेक्ट रोटियां बना सकते हैं.

आटा गीला हो जाए तो क्या करें-

सूखा आटा मिलाएं-

अगर आटा बहुत ज्यादा गीला हो गया है, तो सबसे आसान उपाय है उसमें थोड़ा-थोड़ा सूखा आटा मिलाना. ध्यान रखें कि एकदम से ज्यादा आटा न डालें. थोड़ी मात्रा में आटा मिलाकर अच्छे से गूंथें और जरूरत के हिसाब से ही आगे आटा डालें. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेसन या सूजी-

अगर आटा गीला ज्यादा लग रहा है, तो इसमें आप थोड़ा बेसन या सूजी मिला सकते हैं.

कुछ मिनट के लिए रख दें

अगर आटा गीला लग रहा है तो उसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें. ऐसे में उसका गीलापन कम हो जाएगा.

थोड़ा तेल या घी लगाएं-

अगर आटा हाथों में चिपक रहा है, तो उस पर एक चम्मच तेल या घी लगा सकते हैं. इससे आटा स्मूथ हो जाता है और बेलते समय परेशानी नहीं होती. 

क्या है परफेक्ट आटा गूंथने का तरीका-

आटा गूंथते समय हमेशा पानी धीरे-धीरे डालें. एक बार में ज्यादा पानी डालने से आटा गीला हो सकता है. गुनगुने पानी से आटा गूंथने पर रोटियां ज्यादा नरम बनती हैं. चाहें तो आटे में थोड़ा दही या एक चम्मच तेल भी मिला सकते हैं.

सॉफ्ट और फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं-

परफेक्ट रोटी के लिए सिर्फ आटा गूंथना ही नहीं, उसे थोड़ा आराम देना भी जरूरी है. सही तरह से सेट किया गया आटा न केवल आसानी से बेलता है, बल्कि उससे बनी रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं.

ये भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? जानें किस चीज में सबसे ज्यादा होता है Collagen

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atta Kaise Gothey, Knead Dough Faster For Roti, Roti Tips And Tricks, Soft Roti Atta Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com