विज्ञापन

बिना हाथ लगाए बिना मशीन के कैसे गूंथे सॉफ्ट आटा? फूली-फूली सॉफ्ट चपाती बनाने का सीक्रेट

मिनटों में बिना हाथ गंदे किए ऐसे गूंथे परफेक्ट आटा और बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट रोटी.

बिना हाथ लगाए बिना मशीन के कैसे गूंथे सॉफ्ट आटा? फूली-फूली सॉफ्ट चपाती बनाने का सीक्रेट
आटा गूंथने का तरीका.
Copilot

रोटी भारतीय मील का अहम हिस्सा हैं. लंच से लेकर डिनर तक में हममें से ज्यादातर लोग रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन रोटी बनाने से पहले सबसे ज्यादा झंझट का काम लगता है आटा गूंथना. क्योंकि अगर आटा सही तरीके से न गूंथा जाए, तो रोटी सॉफ्ट नहीं बनती हैं. सुबह की भागदौड़ आटा गूंथना, हाथ चिपचिपे करना सिरदर्द से कम नहीं लगता. कई बार तो समझ ही नहीं आता कि बिना हाथ या मशीन के परफेक्ट सॉफ्ट आटा कैसे तैयार किया जाए, जिससे रोटियां एकदम गुब्बारे जैसी फूली हुई और नरम बनें.

​अगर आप भी इस परेशानी से हर दिन दो चार हो रहे हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है. क्योंकि आज हम आपको आसान और स्मार्ट तरीका बता रहे हैं जिससे मिनटों में बिना हाथ गंदे किए आटा गूंथा जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

बिना हाथ लगाए क्या है आटा गूंथने का सीक्रेट तरीका-

​सबसे पहले एक बड़ा और गहरे तले का बर्तन लें. उसमें तय मात्रा के हिसाब से आटा और थोड़ा सा नमक डाल लें. अब एक बार में सारा पानी डालने की बजाय थोड़ा-थोड़ा पानी चारों तरफ छिड़कें. इसके बाद, हाथ का इस्तेमाल करने के बजाय एक मजबूत स्पेचुला, दाल घोटनी या एक भारी चम्मच का इस्तेमाल करें. अब इसे गोल-गोल घुमाते हुए आटे और पानी को आपस में अच्छी तरह मिला लें. जब आटा पानी को सोख ले और हल्के टुकड़ों में बिखरने लगे, तो अपनी हथेलियों की जगह उस बर्तन को ही दोनों हाथों से पकड़कर तेजी से थोड़ा हिलाएं. इससे सारा बिखरा हुआ आटा एक जगह इकट्ठा होकर इकठ्ठा होने लगता है. आखिर में, थोड़ा सा तेल या घी ऊपर से डालकर कुछ सेकंड के लिए चम्मच से ही इसे चिकना कर लें. बिना हाथ गंदे किए आपका परफेक्ट सॉफ्ट आटा तैयार है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कैसे बनाएं सॉफ्ट रोटियां- 

  1. ​आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल करने की गलती बिल्कुल न करें. इसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए किसी प्लेट या ढक्कन से ढककर एक तरफ रख दें.
  2. इससे आटे में मौजूद ग्लूटेन एक्टिव हो जाता है और रोटियां बेहद मुलायम बनती हैं.
  3. ​अगर आप सर्दियों में या हमेशा एकदम सॉफ्ट रोटियां चाहते हैं, तो आटा गूंथने के लिए हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें. इससे आटा बहुत जल्दी सेट होता है.
  4. रोटी सेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि तवा बहुत ज्यादा तेज गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- आटा गूंथते समय गेहूं के Atte में मिलाएं ये 2 चीजें, रोटियां बनेंगी सुपर हेल्दी टेस्टी और सॉफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kneading Dough Hacks, Knead Dough Faster For Roti, Kneading Dough Tips, Kneading Dough, Atta Kaise Gothey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com