विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है साबूदाना रसमलाई, एक बार खाएंगे, तो पूरे 9 दिन यही बनाएंगे

​बिना झंझट और कम सामान में बनाएं व्रत वाली ऐसी शानदार मिठाई कि बार-बार खाने का करेगा मन.

आज क्या बनाऊं: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है साबूदाना रसमलाई, एक बार खाएंगे, तो पूरे 9 दिन यही बनाएंगे
कैसे बनाएं साबूदाने की रसमलाई. (Credit: Screengrab from YT Shivani's kitchenKitchen)

सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, आलू की सब्जी या फिर साबूदाना खिचड़ी व्रत का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग ये नाम आते हैं, है ना? लेकिन सोचिए, अगर व्रत के दिनों में आपको कुछ ऐसा मीठा खाने को मिल जाए जिसे खाकर दिल खुश हो जाए, तो क्या बात है. हाल ही में सोशल मीडिया पर शिवानी की किचन (Shivani's Kitchen) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर एक ऐसी ही रेसिपी मिली, जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाना तय है. 

​अगर आप भी इस बार व्रत में कुछ अलग, टेस्टी और झटपट बनने वाला मीठा ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. वीडियो में जिस तरह से इस मिठाई को आसान और घरेलू चीजों से बनाने का तरीका बताया गया है, वह वाकई आसान है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से बहुत ज्यादा तामझाम या महंगी चीजें लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपके घर की किचन में मौजूद सामान से ही यह लाजवाब डेजर्ट बनकर तैयार हो जाता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं साबूदाने की रसमलाई-

सामग्री-

  • साबूदाना- ¾ कप 
  • चीनी- 4 बड़े चम्मच
  • केसर- कुछ रेशे
  • मिल्क पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • दूध - लगभग 1 कप 
  • दूध - 1 लीटर
  • इलायची पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
  • बादाम और पिस्ता - गार्निश के लिए
  • घी - थोड़ा सा

विधि-

  1. सबसे पहले साबूदाने को बिना भिगोए एक पैन में धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक सूखा भून लें. 
  2. ध्यान रखें कि इसका रंग नहीं बदलना चाहिए. भूनने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा कर लें.
  3. अब साबूदाने को मिक्सर जार में डालें. इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी और केसर मिलाकर बारीक पाउडर तैयार कर लें. चाहें तो मिश्रण को छान भी सकते हैं.
  4. इस पाउडर में 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए इसे आटे की तरह गूंथ लें. 
  5. लगभग 1 कप दूध में यह मिश्रण तैयार हो जाता है. मिश्रण नरम होना चाहिए और हथेली पर रोल करने पर इसमें दरारें नहीं पड़नी चाहिए.
  6. हाथों पर हल्का सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. ध्यान रखें कि बॉल्स ज्यादा बड़े न हों, क्योंकि पकने के बाद उनका आकार लगभग दोगुना हो जाता है.
  7. अब एक भारी तले की कड़ाही में 1 लीटर दूध उबालें. जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तब तैयार साबूदाना बॉल्स इसमें डाल दें. शुरुआत में गैस की आंच तेज रखें ताकि बॉल्स तले में न चिपकें.
  8. जब बॉल्स दूध की सतह पर तैरने लगें, तब आंच धीमी कर दें और करीब 15 मिनट तक पकाएं. 
  9. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे. इस दौरान बॉल्स फूल जाएंगे और दूध भी हल्का गाढ़ा हो जाएगा.
  10. अब इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी डालें. साथ ही इलायची पाउडर और बादाम-पिस्ता की कतरन मिलाएं. 5 मिनट तक और पकाएं.
  11. गैस बंद कर दें और रसमलाई को थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडी होने पर दूध और भी गाढ़ा हो जाता है तथा साबूदाना बॉल्स जेली जैसी नरम बनावट के हो जाते हैं.
  12. ठंडा या हल्का गर्म सर्व करें और नवरात्रि के दौरान इस खास साबूदाना रसमलाई का आनंद लें.

ये भी पढ़ें- फलाहारी डोसे के साथ बनाएं गरमा-गरम सूप, व्रत की थकान मिनटों में होगी दूर, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabudana, Sabudana Recipe For Navratri, Sabudana Recipe For Vrat, Sabudana And Fasting, Rasmalai Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com