गोंद के लड्डू रेसिपी
NDTV
सर्दियों की सुबहें जितनी सुहावनी होती हैं, ठंडी हवाएं उतनी ही जल्दी शरीर को अपनी चपेट में ले लेती हैं, मौसम बदलते ही गले में खराश, बंद नाक और बार-बार होने वाला जुकाम हर घर की आम कहानी बन जाता है. ऐसे समय में हम अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं, जबकि असली इलाज हमारी अपनी रसोई में छिपा होता है. भारतीय घरों में सदियों से ठंड से लड़ने के लिए लड्डू बनाने की परंपरा रही है, चलिए फिर देर किस बात कि है, जानते हैं गोंद ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की रेसिपी क्या है?
सामग्री:
- बादाम
- काजू
- अखरोट
- पिस्ता
- तरबूज के बीज
- कद्दू के बीज
- सूखा नारियल
- खसखस
- किशमिश
- गोंद
- कमरकस गोंद
- इलायची पाउडर
- सोंठ पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- बीज निकले हुए खजूर
- देसी घी
लड्डू बनाने की विधि:
- एक चौड़े तले वाला फ्लैट पैन लें, ताकि आंच बराबर लगे.
- इसमें 3 बड़े चम्मच घी डालें, सारी चीजें एक साथ न डालें क्योंकि हर मेवे के पकने का समय अलग होता है.
- सबसे पहले धीमी आंच पर बादाम को चटकने तक भूनें और पैन को हल्का तिरछा करके घी निथारते हुए उन्हें निकाल लें.
- अब बचे हुए घी में काजू, अखरोट और पिस्ता डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद तरबूज और कद्दू के बीजों को चटकने तक सेकें.
- पैन की बची हुई चिकनाई में ही कद्दूकस किया सूखा नारियल और खसखस डालकर हल्का रंग बदलने तक भून लें.
- नारियल का अपना तेल भी होता है, इसलिए अतिरिक्त घी की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- पैन को पोंछकर थोड़ा नया घी गर्म करें.
- ध्यान रहे कि गोंद में कंकड़ न हों, इसे पहले ही बीनकर साफ कर लें.
- गोंद को एक साथ डालने के बजाय छोटे हिस्सों में डालें और धीमी आंच पर फैलाकर फूलने तक तलें.
- इसी तरह 1 चम्मच कमरकस गोंद को भी भूनकर अलग निकाल लें.
- भुने हुए मेवों को चॉपर में डालकर दरदरा पीस लें कुछ बारीक और कुछ थोड़े मोटे टुकड़े रखने से लड्डू अच्छी तरह बंधते हैं.
- फूली हुई गोंद को मैशर या कटोरी की मदद से दबाकर चूरा कर लें.
- अब एक बड़ी परात में पिसे मेवे, गोंद, भुने बीज, नारियल, इलायची पाउडर, सोंठ और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- दूसरी तरफ, खजूर को चॉपर में हल्का चलाकर पैन में 1 चम्मच घी के साथ धीमी आंच पर गर्म करें जब तक वह नरम पेस्ट जैसा न बन जाए.
- गर्म खजूर के पेस्ट को सूखे मिश्रण में डालें.
- शुरुआत में करछी से मिलाएं क्योंकि मिश्रण काफी गर्म होगा.
- जैसे ही यह हाथ से छूने लायक गुनगुना रह जाए, इसे अच्छी तरह मसलकर एकसार करें और 30 से 35 ग्राम के छोटे-छोटे लड्डू बांध लें.
- ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें.
इसे भी पढ़ें: मूली की चटनी कैसे बनाएं? जानें चटपटी चटनी बनाने की आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News