विज्ञापन

मेथी के लड्डू खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Methi Laddu ke Fayde: मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू. रोजाना खाने से मिलते हैं ये बड़े लाभ.

मेथी के लड्डू खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
Methi Laddu ke Fayde: मेथी के लड्डू खाने के फायदे.

Methi Laddu ke Fayde: सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आहार में कई तरह की चीजें शामिल की जाती हैं, जैसे तिल की बर्फ और गर्म तासीर वाले लड्डू.  सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू, आटे और गोंद के लड्डू, मेथी के लड्डू और अलसी के लड्डू बनाए जाते हैं. हर तरह के लड्डू के अपने गुण हैं, लेकिन आज हम मेथी के लड्डू के बारे में बात करेंगे, जो गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों तक के लिए लाभकारी होते हैं.

मेथी के लड्डू सर्दियों में खाए जाने वाले पौष्टिक और ऊर्जावान आहार हैं, जिन्हें बनाने में घी, मेथी, गुड़, आटा और गोंद का इस्तेमाल किया जाता है. स्वाद में थोड़े कड़वे और कसैले ये लड्डू इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं, और शरीर को अंदर से भी गर्म रखने का काम करते हैं. अगर लड्डूओं में सूखे मेवे और मिला दिए जाएं तो ये स्वाद में और बेहतरीन हो जाते हैं. मेथी के लड्डू को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. ये वात रोग, जोड़ों के दर्द, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और महिलाओं के गर्भाशय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं.

मेथी के लड्डू खाने के फायदे- (Methi Ke Laddu Khane Ke Fayde)

1. हार्मोनल बैलेंस-

नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और शरीर को अंदर से ताकत मिलती है. 

2. कोलेस्ट्रॉल-

मेथी के लड्डू कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. मेथी के लड्डूओं में भरपूर फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे ब्लड में शुगर तेजी से स्पाइक नहीं करता.

ये भी पढ़ें- बवासीर का रामबाण इलाज है रसौत, बस ऐसे करें इस्तेमाल, इन लोगों के लिए भी है फायदेमंद

Latest and Breaking News on NDTV

3. गर्भवती महिला-

मेथी के लड्डू खाने से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को बराबर पोषण मिलता है और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ाते हैं.

4. जोड़ों के दर्द-

सर्दियों में प्राकृतिक रूप से वात दोष बढ़ने लगता है और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द की परेशानी बढ़ने लगती है. मेथी के लड्डू वात दोष को नियंत्रित कर जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत देते हैं. यह लड्डू हड्डियों को मजबूती देने में भी सहायक हैं. मेथी के लड्डू हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं.

कैसे करें मेथी के लड्डू का सेवन- (How To Consume Methi)

गर्भाशय और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में मेथी औषधि की तरह काम करती है. मेथी के लड्डूओं का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है. सुबह की शुरुआत ही मेथी के लड्डू और दूध के साथ करनी चाहिए. अगर लड्डू नहीं खा पा रहे हैं, तो एक चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर सुबह पानी का सेवन भी कर सकते हैं.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Laddu Ke Fayde, Which Disease Is Cured By Eating Fenugreek Laddu, Can We Eat Methi Laddu With Milk Daily, Methi Ke Fayde, Kaise Banaye Methi Ke Laddu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com